मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:18 · नई दिल्ली संस्करण

गिरिडीह में मध्याह्न भोजन का चावल चुराने के चार आरोपित गिरफ्तार

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

गिरिडीह, । मध्याह्न भोजन का चावल चुराने के आरोप में चार आरोपितों को भेलवाघाटी पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपितों में प्राथमिक विद्यालय कोवाटांड़ का सहायक अध्यापक सुनील कुमार मंडल भी शामिल है।

बताया गया कि बीते 30 मई को उत्क्रमित मध्य विद्यालय लाहीबारी से दस बोरी चावल की चोरी हो गयी थी। स्कूल के प्रधानाध्यापक जेम्स हेंब्रम ने 31 मई को भेलवाघाटी थाना में इसकी शिकायत दर्ज करवायी थी। थाने में कांड सं. 19/24 के तहत मुकदमा दर्ज कर जांच-पड़ताल शुरू की गयी। भेलवाघाटी के थाना प्रभारी ब्रजेश कुमार के नेतृत्व में मामले का खुलासा करते हुए चार आरोपितों को गिरफ्तार किया गया।

आरोपितों में सुनील कुमार मंडल, फ्रांसिस हेंब्रम, सुलेमान हेंब्रम तीनों ग्राम लाहीबारी व मुख्तार अंसारी ग्राम लकड़मरवा शामिल हैं। पुलिस ने गिरफ्तार आरोपितों की निशानदेही पर गरही स्थित एक दुकान में छापेमारी कर चोरी गया चावल भी बरामद कर लिया है। थाना प्रभारी ब्रजेश कुमार ने बताया कि गिरफ्तार आरोपितों ने चोरी में अपनी संलिप्तता स्वीकार कर ली है। चारों ने मिलकर शराब के नशे में विद्यालय में घटना को अंजाम दिया और घर का चावल बताकर गरही स्थित दुकान में बेच दिया।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें