मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 7:54 · नई दिल्ली संस्करण

गाजियाबाद: वाहन चोरी और छिनैती में शामिल दो बदमाश मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
गाजियाबाद: वाहन चोरी और छिनैती में शामिल दो बदमाश मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार

गाजियाबाद। गाजियाबाद में कोतवाली नगर थाना टीम ने लूट, छिनैती और चोरी के कई मामलों में शामिल दो बदमाशों को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। इस दौरान एक बदमाश के पैर में गोली लगी। पुलिस ने इनके कब्जे से दो छीने गए मोबाइल, एक चोरी की मोटरसाइकिल, देसी तमंचा, एक कारतूस और 2100 रुपये बरामद किए हैं।

घटना गुरुवार देर रात की है, जब कोतवाली नगर पुलिस आर्य फार्महाउस के पास नियमित चेकिंग कर रही थी।

इस दौरान पुलिस ने एक मोटरसाइकिल पर सवार दो संदिग्ध व्यक्तियों को रुकने का इशारा किया।

दोनों ने रुकने के बजाय बाइक को गौरंग कंपनी की ओर मोड़कर भागने की कोशिश की। पुलिस ने पीछा किया। इस दौरान बदमाशों की मोटरसाइकिल फिसल गई।

पुलिस ने उन्हें आत्मसमर्पण करने को कहा, लेकिन बदमाशों ने पुलिस पर गोली चला दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने भी फायरिंग की, जिसमें सहारनपुर निवासी शिवा उर्फ शिवम के पैर में गोली लगी। उसे तुरंत अस्पताल भेजा गया। दूसरे बदमाश, मुकेश को भी पुलिस ने धर दबोचा।

पुलिस पूछताछ में बदमाशों ने बताया कि वे एनसीआर क्षेत्र में भीड़भाड़ वाली जगहों पर मोटरसाइकिल चोरी करते थे और फिर उसी बाइक से लोगों के मोबाइल, पर्स और अन्य सामान छीनकर फरार हो जाते थे। बरामद मोटरसाइकिल को उन्होंने कुछ दिन पहले रामलीला ग्राउंड के पास से चोरी किया था।

30 सितंबर 2025 को उन्होंने एमएमजी अस्पताल के सामने एक लड़के से और नंदग्राम में एक ऑटो सवार से मोबाइल छीने थे।

वे नई वारदात की फिराक में थे, लेकिन पुलिस ने उन्हें धर दबोचा।

एसीपी रितेश त्रिपाठी ने बताया कि कोतवाली नगर पुलिस लगातार अपराधियों पर नकेल कसने के लिए चेकिंग अभियान चला रही है। इस कार्रवाई में बरामद मोबाइल और मोटरसाइकिल को चोरी की घटनाओं से जोड़ा गया है। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है और मामले की गहन जांच कर रही है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें