मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 8:40 · नई दिल्ली संस्करण

गाजियाबाद: औद्योगिक साहिबाबाद की दो फैक्ट्रियों में लगी आग, 10 दमकल गाड़ियों की मदद से पाया गया काबू

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
गाजियाबाद: औद्योगिक साहिबाबाद की दो फैक्ट्रियों में लगी आग, 10 दमकल गाड़ियों की मदद से पाया गया काबू

गाजियाबाद। गाजियाबाद के औद्योगिक क्षेत्र साइट-4, साहिबाबाद में सोमवार को बड़ा अग्निकांड होने से हड़कंप मच गया। कमिश्नरेट गाजियाबाद के अंतर्गत फायर स्टेशन साहिबाबाद को दोपहर करीब 12 बजे चरण ऑटोटेक और भारत ऑयल फैक्ट्री में आग लगने की सूचना मिली। सूचना मिलते ही दमकल विभाग ने त्वरित कार्रवाई करते हुए राहत एवं बचाव कार्य शुरू कर दिया।

प्रारंभिक सूचना पर साहिबाबाद फायर स्टेशन से 2 फायर टेंडर तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना किए गए। इसके साथ ही वैशाली फायर स्टेशन से मुख्य अग्निशमन अधिकारी और अग्निशमन द्वितीय अधिकारी के नेतृत्व में 3 फायर टेंडर मौके पर भेजे गए। घटनास्थल पर पहुंचने पर पाया गया कि आग दोनों फैक्ट्रियों में तेजी से फैल चुकी थी और काले धुएं का गुबार दूर तक दिखाई दे रहा था। आग की तीव्रता को देखते हुए आसपास के क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

स्थिति की गंभीरता को भांपते हुए मुख्य अग्निशमन अधिकारी के निर्देश पर अतिरिक्त दमकल गाड़ियों को बुलाया गया। कोतवाली फायर स्टेशन से 3 फायर टेंडर, मोदीनगर से 1 फायर टेंडर, लोनी से 2 फायर टेंडर, हापुड़ जनपद से 1 फायर टेंडर तथा गौतमबुद्धनगर से 1 फायर टैंकर को मौके पर भेजा गया।

कुल मिलाकर 10 दमकल वाहनों ने संयुक्त रूप से आग पर काबू पाने का प्रयास किया।

बताया गया कि चरण ऑटोटेक फैक्ट्री में बाइक के ऑटो पार्ट्स बनाए जाते थे। आग लगने के कारण फैक्ट्री का टीन शेड गिर गया, जिसके नीचे भारी मात्रा में ऑटो पार्ट्स रखे हुए थे। फैक्ट्री के अग्रभाग में प्लास्टिक, थर्माकोल और पैकेजिंग सामग्री बड़ी मात्रा में भंडारित थी, जिससे आग ने और विकराल रूप ले लिया।

वहीं, बगल में स्थित भारत ऑयल फैक्ट्री में भी आग फैलने लगी थी, लेकिन दमकल कर्मियों ने शुरुआती चरण में ही उस पर काबू पा लिया। दमकल विभाग की टीम ने तीनों दिशाओं में होज लाइन फैलाकर लगातार पानी की बौछार की और कई घंटों की कड़ी मशक्कत के बाद आग को पूरी तरह शांत कर दिया।

राहत की बात यह रही कि इस भीषण अग्निकांड में कोई जनहानि नहीं हुई। हालांकि, फैक्ट्री में भारी आर्थिक नुकसान की आशंका जताई जा रही है।

दमकल विभाग की सतर्कता और त्वरित कार्रवाई के चलते एक बड़ा हादसा टल गया तथा आसपास की फैक्ट्रियों और रिहायशी क्षेत्रों को सुरक्षित बचा लिया गया। फिलहाल, आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें