मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 7:07 · नई दिल्ली संस्करण

गाजियाबाद:एक घर में भीषण धमाके से एक गंभीर रूप से घायल, अवैध तरीके से बना रहा था पटाखा

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
गाजियाबाद:एक घर में भीषण धमाके से एक गंभीर रूप से घायल, अवैध तरीके से बना रहा था पटाखा

गाजियाबाद। उत्तर प्रदेश में गाजियाबाद के मसूरी थाना क्षेत्र के एक मकान में हुए जोरदार धमाके से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। धमाका इतना भीषण था कि मकान की छत और दरवाजे उड़ गए, जबकि आसपास के घर भी जोरदार कंपन से हिल उठे।

किराए के मकान में दानिश नाम का युवक आतिशबाजी बनाने का काम कर रहा था। हादसे के दौरान अचानक ब्लास्ट हो गया, जिसमें दानिश गंभीर रूप से घायल हो गया।

पुलिस के मुताबिक, दानिश ही घर में अवैध रूप से पटाखे तैयार कर रहा था। हादसे में घर के अन्य सदस्यों को मामूली चोटें आई हैं। उसे पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां वह खतरे से बाहर है।

धमाके की आवाज दूर-दूर तक सुनाई दी, जिसके बाद स्थानीय लोग मौके पर जमा हो गए और पूरे मामले की जानकारी पुलिस, दमकल विभाग और प्रशासनिक अधिकारियों को दी गई।

सूचना मिलने पर आला अधिकारी घटनास्थल पर पहुंचे। दमकल विभाग ने स्थानीय लोगों की सहायता से आग पर काबू पा लिया और इलाके में शांति व्यवस्था कायम है।

सहायक पुलिस आयुक्त लिपि नगायच ने बताया कि दानिश द्वारा बिना अनुमति मकान में पटाखे बनाने का कार्य किया जा रहा था, जो कानूनन अपराध है। इस मामले में थाना मसूरी पुलिस की ओर से संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज करने की कार्रवाई की जा रही है।

प्रशासन यह पता लगाने में जुटा है कि कहीं इस क्षेत्र में अवैध आतिशबाजी बनाने के अन्य ठिकाने तो नहीं हैं। साथ ही घटना स्थल पर मौजूद विस्फोट में उपयोग किए गए रसायनों तथा सामग्री को जब्त कर लिया गया है।

उन्होंने बता कि पूरे मामले पर दनिश से भी पूछताछ की जाएगी जिससे और स्थानों का पता चल सके और इसके साथ कितने लोग इसमें जुड़े थे, इसकी भी जांच की जा रही है।

स्थानीय निवासियों ने ऐसे अवैध पटाखा निर्माण पर कड़ी रोक लगाने की मांग की है। उनका कहना है कि ऐसे कारखाने न सिर्फ कानून के खिलाफ हैं, बल्कि पूरे इलाके की सुरक्षा के लिए बड़ा खतरा भी पैदा करते हैं। प्रशासन ने भी आश्वासन दिया है कि अवैध पटाखा निर्माण पर सख्त कार्रवाई की जाएगी, ताकि भविष्य में इस तरह की दुर्घटनाओं को रोका जा सके।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें