मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:18 · नई दिल्ली संस्करण

घाटशिला विधानसभा उपचुनाव: मतदाता सूची का विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम शुरू

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
घाटशिला विधानसभा उपचुनाव: मतदाता सूची का विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम शुरू

पूर्वी सिंहभूम। पूर्वी सिंहभूम जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी ने मंगलवार को समाहरणालय सभागार में आयोजित संवाददाता सम्मेलन में घाटशिला विधानसभा उपचुनाव को लेकर मतदाता सूची के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम की जानकारी दी।उपायुक्त ने बताया कि मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्यक्रम के अंतर्गत एकीकृत निर्वाचक सूची का प्रारंभिक प्रकाशन आज सभी मतदान केंद्रों में किया गया है। निर्वाचक सूची का अंतिम प्रकाशन 29 सितम्बर को होगा। दावा और आपत्ति दाखिल करने की अवधि दो (02) से 17 सितम्बर तक निर्धारित है, जबकि इनका निपटारा 25 सितम्बर तक कर लिया जाएगा।उन्होंने बताया कि निर्वाचक पंजीकरण नियमावली, 1960 के नियम-16 के तहत निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी प्रपत्र 9, 10, 11, 11 (क) और 11(ख) में दावे और आपत्तियों की सूची तैयार करेंगे। इन सूचियों की प्रति कार्यालय के सूचना पट्ट पर प्रदर्शित की जाएगी और राष्ट्रीय एवं राज्य स्तर के सभी मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों को साप्ताहिक आधार पर उपलब्ध कराई जाएगी।उपायुक्त ने बताया कि मतदान केंद्रों के तार्किक पुनर्गठन (रेशनलाइजेशन) के बाद नौ नए मतदान केंद्र बनाए गए हैं। पहले अधिसूचित 291 मतदान केंद्रों के स्थान पर अब कुल 300 मतदान केंद्र होंगे, जो 218 भवनों में स्थापित होंगे। वर्तमान में घाटशिला विधानसभा क्षेत्र में कुल 2,51,367 मतदाता दर्ज हैं और विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण उपरांत मतदाताओं की संख्या बढ़ने की संभावना है।जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने कहा कि एक जुलाई को पात्रता तिथि के आधार पर योग्य नागरिक अपना नाम मतदाता सूची में दर्ज कराने के लिए प्रपत्र-6 में आवेदन कर सकते हैं। नाम संशोधन के लिए प्रपत्र-8 और स्थानांतरण या विलोपन के लिए प्रपत्र-7 में आवेदन किया जा सकता है। सभी प्रकार के आवेदन ऑनलाइन मतदाता सेवा पोर्टल अथवा मतदाता सहयोग अनुप्रयोग (वोटर हेल्‍पलाइन ऐप) के माध्यम से किए जा सकते हैं। इसके अतिरिक्त संबंधित बीएलओ, ईआरओ या एईआरओ के कार्यालय में भी आवेदन जमा करवाए जा सकते हैं।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें