मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 10:41 · नई दिल्ली संस्करण

घाटाल में नाबालिग के अपहरण की कोशिश नाकाम

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
घाटाल में नाबालिग के अपहरण की कोशिश नाकाम

पश्चिम मेदिनीपुर। घाटाल के मनसुखा क्षेत्र स्थित पार्वती चौक पर एक नाबालिग लड़की को जबरन मोटरसाइकिल से घसीटकर अपहरण करने की कोशिश का सनसनीखेज मामला सामने आया है। गुरुवार देर शाम को हुई इस वारदात में तीन मोटरसाइकिलों पर सवार चार युवक शामिल थे।घटना के दौरान लड़की की चीख-पुकार सुनकर स्थानीय लोग तुरंत एकत्रित हो गए। भीड़ ने मौके पर ही तीन युवकों को पकड़ लिया, जबकि एक युवक मौके से भाग निकला। हालांकि थोड़ी देर बाद उसे भी स्थानीय लोगों ने खदेड़कर गांव के बाहर पकड़ लिया।सूचना मिलते ही घाटाल थाने से पुलिस घटनास्थल पर पपहुची और चारों आरोपितों को हिरासत में लेकर थाने ले गई। पुलिस ने बताया कि पकड़े गए युवक हुगली जिले के खानाकुल थाना क्षेत्र के मदनबाटी गांव के निवासी हैं। आरोपितों की पहचान विश्वजीत शाश्मल, चिरंजीत जाना, स्वरूप मायती और प्रियतोश मायती के रूप में हुई है।प्राथमिक पूछताछ में युवकों ने दावा किया कि पीडिता का प्रियतोश मायती से प्रेम संबंध है और उसी के कहने पर वे वहां पहुंचे थे। नाबालिक के परिवार वालों ने कहा इस घटना से वे स्तब्ध हैं और इस घटना पर कड़ी कार्रवाई की मांग की है, पुलिस ने नाबालिका को सुरक्षित परामर्श केंद्र भेज दिया है और चारों के खिलाफ अपहरण के प्रयास एवं अन्य प्रासंगिक धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस पूरे मामले की गंभीरता से जांच कर रही है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें