मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 8:25 · नई दिल्ली संस्करण

कालीपूजा की रात घाटाल में हादसों की भरमार, 20 घायल

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
कालीपूजा की रात घाटाल में हादसों की भरमार, 20 घायल

पश्चिम मेदिनीपुर। कालीपूजा की रात पश्चिम मेदिनीपुर जिले के घाटाल उपमहकमा में एक के बाद एक सड़क हादसे हुए, जिससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। रात भर हुई दुर्घटनाओं में करीब 20 लोग घायल हुए हैं। इनमें से ज्यादातर युवक नशे की हालत में थे।सूत्रों के अनुसार, सोमवार देर रात से लेकर मंगलवार तड़के तक घाटाल, दासपुर और चंद्रकोणा थाना क्षेत्रों में कई जगहों पर बाइक और चारपहिया वाहनों के दुर्घटनाग्रस्त होने की खबर मिली। लगातार हो रही दुर्घटनाओं से पुलिस और अस्पताल प्रशासन दोनों ही परेशान रहे।घाटाल अस्पताल में देर रात तक एक के बाद एक घायल युवकों को लाया जा रहा था। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि अधिकांश युवक मादक पदार्थों के सेवन के बाद तेज गति से वाहन चला रहे थे, जिसके कारण दुर्घटनाएं हुईं।अस्पताल सूत्रों के अनुसार, करीब 20 घायलों में से 8 लोगों की हालत गंभीर है, जिन्हें अन्य अस्पतालों में रेफर किया गया है।पुलिस ने बताया कि सभी मामलों की जांच की जा रही है और त्योहारी रात में नशे में गाड़ी चलाने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें