मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:17 · नई दिल्ली संस्करण

घर के बाहर सोए बुजुर्ग की लाठी से पीट पीट कर हत्या

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

पलामू। जिले के मनातू थाना क्षेत्र के जसपुर गांव में गुरुवार रात अज्ञात अपराधियों ने लाठी- डंडे से पीट पीट कर एक बुजुर्ग की हत्या कर दी। घटना के वक्त बुजुर्ग अपने घर के बाहर सोए हुए थे। घटनास्थल से दो लाठी बरामद हुई है। सूचना मिलने के बाद शुक्रवार सुबह मनातू थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लिया। पंचनामा तैयार कर पोस्टमार्टम के लिए एमआरएमसीएच मेदिनीनीनगर भेज दिया है। हत्या का कारण स्पष्ट नहीं हो पाया है।मृतक की पहचान राजा यादव (63) के रूप में हुई है। बताया जाता है कि राजा यादव अपने घर के बाहर सोए हुए थे। इसी क्रम में गुरुवार रात करीब 10 बजे लाठी-डंडे से पीट पीट कर उनकी हत्या कर दी गई। घटना की जानकारी रात 1 हुई। सूचना मिलने पर प्रारंभिक जांच के लिए मनातू थाना पुलिस मौके पर पहुंची थी। कुछ जानकारी लेकर रात में लौट गई और पुनः सुबह आई।घटनास्थल मनातू थाना से महज 1 किलोमीटर की दूरी पर है और जसपुर घना आबादी वाला गांव है। रात में घर के दरवाजे पर हत्या होने से सनसनी फैल गई है। सूचना मिलने के बाद शव उठने तक मौके पर लोगों की भीड़ जुटी रही।मनातू थाना प्रभारी निर्मल उरांव ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए मेदिनीनगर भेज दिया गया है। पूरे मामला का पुलिस जांच कर रही है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें