मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:33 · नई दिल्ली संस्करण

हंगामे की भेंट चढ़ा जेनरिक पेपर की परीक्षा

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

पलामू। गणेश लाल अग्रवाल महाविद्यालय में 2018-21 और 2019-22 की जेनेरिक परीक्षा हंगामे की भेंट चढ़ गई। गणेश लाल अग्रवाल महाविद्यालय में सोशियोलॉजी की पढ़ाई नहीं होती है, लेकिन विश्वविद्यालय प्रशासन की गलती के कारण परीक्षा फॉर्म में ऑनलाइन माध्यम से सोशलॉजी विषय का फॉर्म भरवा लिया गया। महाविद्यालय में आयोजित आज परीक्षा के दौरान परीक्षा शुरू होने पर छात्रों को बताया गया कि इस विषय का प्रश्न पत्र नहीं छपा है वह दूसरे विषय की परीक्षा देने का दबाव बना रहे थे जिससे परीक्षार्थी असमंजस की स्थिति में पड़ गए और हंगामा करना शुरू कर दिया।

सूचना पाकर एनएसयूआई और विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं ने जमकर विरोध किया। महाविद्यालय-विश्वविद्यालय प्रशासन की घोर लापरवाही बताया गया। नीलांबर पीतांबर विश्वविद्यालय उप परीक्षा नियंत्रक बीके सिंह का घेराव किया गया और फिर से परीक्षा फॉर्म ऑनलाइन माध्यम से भरने और एक साथ जेनेरिक पेपर विषय की परीक्षा लेने की बात कही गई। विश्वविद्यालय ऐसी भूल पहले भी कई बार हो चुकी है लेकिन विश्वविद्यालय अपने इस रवैया से बाज नहीं आ रहा है जो बच्चे दूसरे राज्यों में पढ़ रहे हैं उसके बावजूद परीक्षा देने अपने समय पर पहुंचे और उनकी परीक्षा नहीं हो पाई।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें