मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 8:21 · नई दिल्ली संस्करण

जेनेलिया ने दस साल तक एक्टिंग से दूर रहने की बताई असली वजह

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन

बॉलीवुड की मशहूर अदाकारा जेनेलिया देशमुख ने न सिर्फ हिंदी, बल्कि मराठी सिनेमा में भी अपने अभिनय से दर्शकों का दिल जीता। हाल ही में रिलीज़ हुई फिल्म 'सितारे ज़मीन पर' में उनके भावुक और प्रभावशाली किरदार को खूब सराहना मिली है। अपने करियर के शिखर पर रहते हुए जेनेलिया ने अभिनेता रितेश देशमुख से प्रेम विवाह किया था। शादी के बाद उन्होंने लगभग एक दशक तक फिल्मी दुनिया से दूरी बना ली, जिसने उनके फैंस को हैरान कर दिया। आखिर इतने लंबे ब्रेक की वजह क्या थी? अब जेनेलिया ने खुद इस सवाल का जवाब दिया है।शादी के बाद जेनेलिया देशमुख ने करीब एक दशक तक फिल्मी दुनिया से दूरी बना ली। इस पर बात करते हुए उन्होंने कहा, "पिछले 10 सालों से मैं एक हाउसवाइफ की भूमिका निभा रही थी। मैंने कोई और काम नहीं किया। मैं पूरी तरह से अपने रिश्तों और परिवार की ज़िम्मेदारियों में लगी रही। सच कहूं तो वही मेरी असली जिंदगी थी। हाउसवाइफ होना आसान नहीं है बहुत मुश्किल काम है।" जेनेलिया का यह बयान न सिर्फ उनके व्यक्तिगत जीवन की झलक देता है, बल्कि यह भी बताता है कि उन्होंने ग्लैमर और सफलता के शिखर पर रहते हुए भी परिवार को प्राथमिकता दी। हालांकि, इस दौरान उन्होंने पूरी तरह से एक्टिंग से नाता नहीं तोड़ा। समय-समय पर वह मराठी फिल्मों में छोटे लेकिन असरदार किरदारों में नजर आती रहीं, जिससे उनकी अभिनय के प्रति लगन झलकती रही।20 जून को रिलीज़ हुई फिल्म ‘सितारे ज़मीन पर’ इन दिनों चर्चा में है। इस फिल्म में आमिर खान मुख्य भूमिका में नजर आ रहे हैं। खास बात यह है कि इसमें वह पहली बार अभिनेत्री जेनेलिया देशमुख के साथ स्क्रीन शेयर कर रहे हैं। दोनों की जोड़ी को दर्शकों ने खूब पसंद किया है। यह फिल्म एक मशहूर स्पैनिश फिल्म की आधिकारिक रीमेक है, जिसे भारतीय दर्शकों के लिए संवेदनशीलता और भावनात्मक गहराई के साथ रूपांतरित किया गया है। फिल्म की एक और खास बात है इसमें शामिल 10 नवोदित कलाकार, आरुष दत्ता, गोपी कृष्ण वर्मा, संवित देसाई, वेदांत शर्मा, आयुष भंसाली, आशीष पेंडसे, ऋषि शाहनी, ऋषभ जैन, नमन मिश्रा और सिमरन मंगेशकर जिन्होंने अपने अभिनय से फिल्म को एक नई ऊर्जा और ताजगी दी है। 'सितारे ज़मीन पर' सिर्फ एक फिल्म नहीं, बल्कि एक अनुभव है जो बच्चों, माता-पिता और शिक्षकों सभी के दिल को छू जाता है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें