मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:55 · नई दिल्ली संस्करण

गीता बालमुचू को मिली ओएमडीसी में बड़ी जिम्मेदारी, भाजपा ने किया स्वागत

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
गीता बालमुचू को मिली ओएमडीसी में बड़ी जिम्मेदारी, भाजपा ने किया स्वागत

पश्चिमी सिंहभूम,।भारतीय जनता पार्टी की पश्चिमी सिंहभूम जिला अध्यक्ष गीता बालमुचू को भारत सरकार के इस्पात मंत्रालय के अधीन संचालित सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनी ओडिशा मिनरल्स डेवलपमेंट कंपनी लिमिटेड (ओएमडीसी) का स्वतंत्र निदेशक नियुक्त किया गया है। उनकी नियुक्ति पर भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्र सरकार के प्रति आभार जताया है।

यह जानकारी भाजपा पश्चिमी सिंहभूम के जिला मीडिया प्रभारी जितेन्द्र नाथ ओझा ने गुरुवार को जारी प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से दी।

प्रेस विज्ञप्ति में कहा गया है कि गीता बालमुचू की नियुक्ति व्यक्तिगत उपलब्धि के साथ-साथ झारखंड, कोल्हान, पश्चिमी सिंहभूम और आदिवासी समाज के सम्मान का भी प्रतीक है। पार्टी का कहना है कि केंद्र सरकार विभिन्न महत्वपूर्ण संस्थानों और सार्वजनिक उपक्रमों में आदिवासी समाज के प्रतिनिधित्व को लगातार बढ़ावा दे रही है।

विज्ञप्ति के अनुसार गीता बालमुचू लंबे समय से भाजपा संगठन से जुड़ी रही हैं और उन्होंने संगठन के साथ-साथ जनप्रतिनिधि के रूप में भी सक्रिय भूमिका निभाई है। चाईबासा नगर परिषद की अध्यक्ष रहते हुए उन्होंने पांच वर्षों तक नगर के विकास कार्यों का नेतृत्व किया। वर्ष 2024 के विधानसभा चुनाव में भाजपा ने उन्हें चाईबासा विधानसभा क्षेत्र से अपना प्रत्याशी भी बनाया था। इसके अलावा उन्होंने पार्टी में कई संगठनात्मक जिम्मेदारियों का सफलतापूर्वक निर्वहन किया है।

भाजपा ने कहा कि पश्चिमी सिंहभूम जिले में अधिकांश जनप्रतिनिधि झारखंड मुक्ति मोर्चा और कांग्रेस से होने के बावजूद पार्टी ने गीता बालमुचू पर भरोसा जताते हुए उन्हें जिला अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी थी। अब केंद्र सरकार द्वारा ओएमडीसी में स्वतंत्र निदेशक के रूप में उनकी नियुक्ति उनके अनुभव, नेतृत्व क्षमता और सार्वजनिक जीवन में योगदान की पहचान है।

पार्टी के अनुसार ओडिशा मिनरल्स डेवलपमेंट कंपनी देश के प्रमुख खनन सार्वजनिक उपक्रमों में शामिल है। स्वतंत्र निदेशक के रूप में गीता बालमुचू कंपनी के नीतिगत निर्णयों, पारदर्शिता, सामाजिक उत्तरदायित्व, पर्यावरण संरक्षण और जनहित से जुड़े विषयों पर अपनी भूमिका निभाएंगी। भाजपा ने उम्मीद जताई कि उनकी मौजूदगी से खनिज संपदा वाले आदिवासी क्षेत्रों की आवाज राष्ट्रीय स्तर पर और अधिक प्रभावी ढंग से सामने आएगी।

भाजपा ने इस नियुक्ति को आदिवासी समाज, विशेषकर महिलाओं और युवाओं के लिए प्रेरणादायी बताते हुए विश्वास व्यक्त किया कि गीता बालमुचू अपने नए दायित्व का सफलतापूर्वक निर्वहन करेंगी।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें