मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 7:54 · नई दिल्ली संस्करण

गौतमबुद्धनगर: घने कोहरे में कार नाले में गिरी, युवक की मौत

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
गौतमबुद्धनगर: घने कोहरे में कार नाले में गिरी, युवक की मौत

नोएडा। एनसीआर में लगातार पड़ रहे घने कोहरे ने एक बार फिर जानलेवा रूप ले लिया। गौतमबुद्धनगर जनपद के थाना नॉलेजपार्क क्षेत्र में शुक्रवार देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में 27 वर्षीय युवक की मौत हो गई।

बताया जा रहा है कि घने कोहरे के कारण दृश्यता बेहद कम थी। इस दौरान युवक की कार अनियंत्रित होकर सेक्टर-150 मोड़ पर नाले की बाउंड्री तोड़ते हुए पानी में जा गिरी। हादसा इतना अचानक हुआ कि कार सवार युवक को संभलने का मौका तक नहीं मिला।

16 जनवरी की रात पीआरवी के माध्यम से सूचना प्राप्त हुई कि एक कार सेक्टर-150 मोड़ के पास नाले में गिर गई है। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची।

स्थिति की गंभीरता को देखते हुए फायर स्टेशन, एसडीआरएफ और एनडीआरएफ को सूचित किया गया।

साथ ही स्थानीय गोताखोरों की मदद से कार चालक को बचाने का प्रयास शुरू किया गया। घटनास्थल पर पहुंची रेस्क्यू टीमों को घने कोहरे, ठंड और पानी भरे नाले के कारण कठिनाइयों का सामना करना पड़ा। कई घंटों तक चले सर्च ऑपरेशन के बाद एसडीआरएफ और एनडीआरएफ की टीमों ने कार को पानी से निकाला। तब तक कार सवार युवक की मौत हो चुकी थी। शव की पहचान युवराज निवासी सेक्टर-150 नोएडा के रूप में हुई।

प्रारंभिक जांच में हादसे का मुख्य कारण घना कोहरा और कम दृश्यता बताया जा रहा है, जिसके चलते कार चालक को मोड़ और नाले की बाउंड्री दिखाई नहीं दी। स्थानीय लोगों का कहना है कि इस इलाके में पहले भी कोहरे के दौरान हादसे हो चुके हैं और सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम नहीं होने के कारण दुर्घटनाओं का खतरा बना रहता है। पुलिस ने वाहन चालकों से अपील की है कि कोहरे में वाहन चलाते समय गति धीमी रखें, फॉग लाइट का प्रयोग करें और अनावश्यक यात्रा से बचें। मामले में अन्य आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें