मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:29 · नई दिल्ली संस्करण

बोकारो स्टील प्लांट में गैस रिसाव, सभी कर्मी सुरक्षित

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
बोकारो स्टील प्लांट में गैस रिसाव, सभी कर्मी सुरक्षित

बोकारो। बोकारो स्टील प्लांट (बीएसएल) के कोल्ड रोलिंग मिल (सीआरएम-03) स्थित एसिड रीजेनेरेशन प्लांट-3 (एआरपी-3) में गुरुवार की सुबह करीब 11 बजे एक मामूली गैस रिसाव की घटना सामने आई। घटना के तुरंत बाद संयंत्र क्षेत्र में एहतियातन हड़कंप मच गई। हालांकि स्थिति पर तुरंत नियंत्रण पा लिया गया और किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई है। सूत्रों के अनुसार, गैस रिसाव ड्रेन पोर्ट की पाइपलाइन में एक छोटे होल के कारण हुआ था। गैस की गंध फैलते ही सभी कर्मचारी संयंत्र से सुरक्षित बाहर निकाल लिए गए। राहत की बात यह रही कि किसी को कोई नुकसान नहीं पहुंचा। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड और इमरजेंसी मेडिकल डिपार्टमेंट (ईएमडी) की टीम तुरंत मौके पर पहुंची और स्थिति को संभालते हुए संबंधित वाल्व को बंद कर दिया गया।साथ ही, गैस के असर को कम करने के लिए पूरे क्षेत्र में पानी का छिड़काव भी किया गया। बीएसएल के संचार प्रमुख मणिकांत धान ने जानकारी दी कि रिसाव बेहद मामूली था और स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में है। उन्होंने यह भी बताया कि सुरक्षा अभियंत्रण विभाग और ईएमडी की संयुक्त टीम ने घटनास्थल का गहन निरीक्षण किया है। वर्तमान में संयंत्र की स्थिति पूरी तरह सामान्य है और सभी कर्मचारी सुरक्षित हैं।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें