मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:28 · नई दिल्ली संस्करण

जेल में बंद गैंगस्टर फहीम खान की तबीयत बिगड़ी, कड़ी सुरक्षा में एमजीएम अस्पताल में भर्ती

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
जेल में बंद गैंगस्टर फहीम खान की तबीयत बिगड़ी, कड़ी सुरक्षा में एमजीएम अस्पताल में भर्ती

पूर्वी सिंहभूम। परसुडीह थाना क्षेत्र स्थित घाघीडीह केंद्रीय कारा में सजा काट रहे कुख्यात गैंगस्टर फहीम खान की तबीयत शुक्रवार को अचानक बिगड़ गई। स्वास्थ्य बिगड़ने की सूचना मिलते ही जेल प्रशासन ने तुरंत उसे इलाज के लिए एमजीएम अस्पताल भेजा, जहां कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच उसका इलाज जारी है।गैंग्स ऑफ वासेपुर फेम कुख्यात अपराधी फहीम खान की तबीयत अचानक खराब होने के कारण शुक्रवार को उसे घाघीडीह केंद्रीय कारा से कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच जमशेदपुर के एमजीएम अस्पताल लाया गया। अस्पताल सूत्रों के मुताबिक, फहीम खान को स्वास्थ्य संबंधी गंभीर शिकायत हुई थी, जिसके बाद जेल प्रशासन ने तत्काल उसे अस्पताल भेजने का फैसला लिया।एमजीएम अस्पताल पहुंचते ही सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत कर दिया गया। अस्पताल परिसर में बड़ी संख्या में पुलिस बल को तैनात किया गया है, जिससे किसी भी तरह की अप्रिय घटना से निपटा जा सके। पुलिस की निगरानी में फहीम खान का इलाज चल रहा है और डॉक्टरों की एक विशेष टीम उसकी हालत पर लगातार नजर बनाए हुए है।फिलहाल डॉक्टरों के जरिए उसकी स्थिति को लेकर कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया गया है, लेकिन सूत्रों के अनुसार, उसकी तबीयत स्थिर बताई जा रही है। फहीम खान कई संगीन आपराधिक मामलों में दोषी ठहराया जा चुका है और इस समय घाघीडीह केंद्रीय कारा में सजा काट रहा है।प्रशासन की ओर से सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं और स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें