मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:32 · नई दिल्ली संस्करण

धनबाद में अवैध कोयला कारोबार पर वर्चस्व को लेकर गैंगवार, फायरिंग में 3 गंभीर रूप से घायल

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
धनबाद में अवैध कोयला कारोबार पर वर्चस्व को लेकर गैंगवार, फायरिंग में 3 गंभीर रूप से घायल

धनबाद। झारखंड के धनबाद कोयलांचल में अवैध कोयला कारोबार पर वर्चस्व स्थापित करने को लेकर एक बार फिर हिंसक टकराव की घटना हुई है। जिले के कतरास थाना क्षेत्र अंतर्गत छाताबाद स्थित कैलूडीह मैदान में बुधवार देर रात दो गुटों के बीच हुई अंधाधुंध गोलीबारी में तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। इस घटना के बाद से पूरे इलाके में भारी तनाव और दहशत का माहौल है।

स्थानीय सूत्रों और प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, यह घटना बुधवार देर रात करीब एक बजे की है। छाताबाद मैदान की तरफ से एक स्कॉर्पियो गाड़ी में सवार होकर आए कुछ अज्ञात हथियारबंद अपराधियों ने कैलूडीह मस्जिद भवन के समीप पहुंचते ही ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी। अचानक हुए इस हमले के जवाब में दूसरे गुट के लोगों ने भी मोर्चा संभाल लिया और जवाबी गोलीबारी की।

दोनों ओर से करीब 50 राउंड गोलियां चलीं, जिससे पूरा इलाका दहल उठा। इस हिंसक झड़प और गोलीबारी की चपेट में आने से तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों में दो की पहचान मोहम्मद तौसिफ और नीतीश कुमार यादव के रूप में की गई है, जबकि एक अन्य घायल की शिनाख्त की जा रही है। सभी घायलों को तत्काल इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी स्थिति गंभीर बनी हुई है।

घटना की संवेदनशीलता को देखते हुए धनबाद पुलिस प्रशासन तुरंत हरकत में आया।

सूचना मिलते ही बाघमारा एसडीपीओ अजीत कुमार विमल, कतरास थाना प्रभारी प्रवीण कुमार और अंचल इंस्पेक्टर मोहम्मद रुस्तम भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए आसपास के कई अन्य थानों की पुलिस को भी तुरंत घटना स्थल पर तैनात किया गया।

इलाके में व्याप्त तनाव को देखते हुए कैलूडीह और छाताबाद क्षेत्र में पुलिस गश्त तेज कर दी गई है और भारी संख्या में सशस्त्र बलों की तैनाती की गई है। पुलिस की फॉरेंसिक और खोजी टीमें घटना स्थल से खोखे तथा अन्य महत्वपूर्ण साक्ष्य जुटाने में लगी हैं।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि अवैध कोयला कारोबार से जुड़े अपराधियों की धरपकड़ के लिए संभावित ठिकानों पर छापेमारी शुरू कर दी गई है और जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें