मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:37 · नई दिल्ली संस्करण

फर्जी बेलर बनकर अपराधियों को जमानत दिलाने वाले गिरोह का खुलासा, दो गिरफ्तार

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

पूर्वी

सिंहभूम, पूर्वी सिंहभूम ( जमशेदपुर) पुलिस ने फर्जी

बेलर बन अपराधियों को जमानत दिलाने वाले गिरोह का खुलासा किया है। पुलिस ने

गिरोह के दो सदस्यों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपितों में सिदगोड़ा

10 नंबर बस्ती निवासी अरविंद प्रसाद सिंह और आदित्यपुर रोड नंबर 11

निवासी नवीन कुमार राय शामिल है।

पुलिस ने इनके पास से 54 आधार

कार्ड, 17 वाहनों के रजिस्ट्रेशन कार्ड, 25 सेट आधार कार्ड और वाहनों के

रजिस्ट्रेशन नंबर और वाहन का पॉलिसी पेपर का छाया प्रति, 57 पीस स्टांप

पेपर, अलग- अलग व्यक्तियों का पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ 30 पीस और दो पीस

छोटा स्टेपलर सहित तीन मोबाइल बरामद किया है।

मामले की जानकारी देते

हुए एसएसपी किशोर कौशल ने मंगलवार को बताया कि लगातार उन्हें सूचना मिल

रही थी कि कुछ लोग फर्जी आधार कार्ड और वाहनों का रजिस्ट्रेशन प्रमाण पत्र

बनाकर फर्जी व्यक्ति बनाकर जेल में बंद अपराधियों को जमानत लेने के लिए

जमानत दार बन रहे हैं। इस संबंध में सिविल कोर्ट सुरक्षा में लगाए गए पुलिस

पदाधिकारी और कर्मियों को कोर्ट परिसर में आने- जाने वाले व्यक्तियों का

सघन जांच करने एवं संदिग्ध व्यक्तियों पर नजर रखने के लिए निर्देशित किया

गया था।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें