मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 8:24 · नई दिल्ली संस्करण

गैंगरेप की शिकार महिला की मौत, पुलिस हिरासत में दो आरोपित

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

हमीरपुर। उत्तर प्रदेश में हमीरपुर जिले के कुरारा थाना क्षेत्र स्थित एक गांव में सरेराह गैंगरेप की घटना में घायल गर्भवती व मंदबुद्धि महिला की बुधवार को इलाज के दौरान मौत हो गई। वहीं, पुलिस ने इस घटना में फरार दोनों आरोपिताें को हिरासत में ले लिया है।कुरारा थाना प्रभारी नंदराम प्रजापति ने बताया कि तीन दिन पहले थाना क्षेत्र के एक गांव में तीन सालों से मायके में रह रही मंदबुद्धि महिला को गांव के ही दो लोगों ने घर से खेत ले जाकर पहले गर्भपात की दवा खिलाई फिर बारी-बारी से उसके साथ बलात्कार किया। इस घटना में पीड़िता को हालत बिगड़ने पर सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उसकी हालत लगातार खराब होने से चिकित्सकाें ने उसे कानपुर रेफर कर दिया था। बुधवार काे इलाज के दौरान पीड़िता की मौत हो गई।थाना प्रभारी नंदराम प्रजापति ने बताया कि घटना की रिपोर्ट गांव के ही रामबाबू व मुन्नीलाल के खिलाफ दर्ज है। दोनों आरोपिताें को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। पीड़िता की आज मौत होने की सूचना मिली है। पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें