मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 8:41 · नई दिल्ली संस्करण

नोएडा में प्रेमी युगलों को ब्लैकमेल करने वाला गिरोह गिरफ्तार, 12 मोबाइल फोन बरामद

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
नोएडा में प्रेमी युगलों को ब्लैकमेल करने वाला गिरोह गिरफ्तार, 12 मोबाइल फोन बरामद

नोएडा। उत्तर प्रदेश में नोएडा के पार्कों और सुनसान इलाकों में लोगों को निशाना बनाकर ब्लैकमेलिंग और लूटपाट करने वाले तीन शातिर आरोपियों को थाना सेक्टर-58 पुलिस ने गिरफ्तार किया है।

नोएडा एडीसीपी शेव्या गोयल ने बताया कि आरोपी शहर के विभिन्न पार्कों में बैठे प्रेमी युगलों को अपना निशाना बनाते थे। ये आरोपी पहले चोरी-छिपे मोबाइल फोन से उनकी तस्वीरें और वीडियो बना लेते थे।

इसके बाद खुद को किसी संगठन से जुड़ा हुआ या सामाजिक कार्यकर्ता बताकर कपल्स को धमकाते थे।

उन्होंने बताया कि ये लोग धमकी देते थे कि यदि इन्हें पैसे या मोबाइल फोन नहीं दिए तो उनकी तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिए जाएंगे। बदनामी के डर से कई लोग उनकी बातें मान जाते थे और पैसे देकर वहां से चले जाते थे।

नोएडा एडीसीपी ने बताया कि आरोपी पार्कों के साथ ही देर रात या सुनसान इलाकों में अकेले घूम रहे लोगों को भी अपना शिकार बनाते थे। मौका देखकर ये लोग डराकर या धमकाकर राह चलते लोगों के मोबाइल फोन छीन लेते थे।

थाना सेक्टर-58 पुलिस को लगातार इस तरह की शिकायतें मिल रही थीं। शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने विशेष टीम का गठन किया और सीसीटीवी फुटेज और मुखबिर की सूचना के आधार पर आरोपियों की पहचान करते हुए तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से कुल 12 मोबाइल फोन बरामद किए हैं, जो अलग-अलग पीड़ितों से छीने या ब्लैकमेलिंग के जरिए हासिल किए गए थे। पूछताछ में आरोपियों ने अपने अपराध स्वीकार किए हैं।

पुलिस यह भी पता लगाने में जुटी है कि आरोपियों ने अब तक कितने लोगों को अपना शिकार बनाया और क्या इस गिरोह में अन्य लोग भी शामिल हैं। गिरफ्तार आरोपी की पहचान रितेश कुमार, गजेंद्र सोलंकी, पवन नाम के रुप में हुई है।

फिलहाल पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है और आगे की विधिक कार्यवाही की जा रही है। पुलिस ने आम जनता से अपील की है कि यदि कोई इस तरह की ब्लैकमेलिंग या लूटपाट का शिकार हुआ हो तो बिना डर के पुलिस से संपर्क करें। सूचना मिलने पर पुलिस कार्रवाई करेगी।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें