मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:23 · नई दिल्ली संस्करण

गांडेय विधायक ने किया सर जेसी बोस विश्वविद्यालय के निर्माण कार्य का शुभारंभ

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

गिरिडीह। सकल नामांकन अनुपात ( जीइआर) में वृद्धि के उदेश्य से आवश्यकता के आधार पर विनोबाभावे विश्वविद्यालय, हजारीबाग अंतर्गत गिरिडीह जिले के गांडेय विधान सभा क्षेत्र में महिला महाविद्यालय, बेंगाबाद, गिरिडीह के निर्माण किया जा रहा है। इसका शुभारंभ गांडेय विधायक कल्पना सोरेन ने किया। महिला महाविद्यालय, बेंगाबाद, गिरिडीह के निर्माण कार्य की राशि 43,86,16,000 रुपये मात्र है। महाविद्यालय का निर्माण कार्य 3000 छात्राओं की क्षमता (04 वर्षीय पाठ्यक्रम के तहत) को ध्यान में रखकर कराया जा रहा है।विश्वविद्यालय की स्थापना झारखण्ड राज्य विश्वविद्यालय (संशोधन) अधिनियम-2024 (झारखण्ड अधिनियम संख्या-06, 2024) के जरिये की गई है। विश्वविद्यालय का मुख्यालय गिरिडीह में है तथा उत्तरी छोटानागपुर प्रमण्डल अंतर्गत गिरिडीह एवं कोडरमा जिले के उच्च शिक्षण संस्थानों इस विश्वविद्यालय के अधिकारिता क्षेत्र में लाया गया है। भविष्य में गिरिडीह एवं कोडरमा ज़िले में नये महाविद्यालय का निर्माण होने पर ये सभी सर जेसी बोस विश्वविद्यालय, गिरिडीह के अन्तर्गत आयेंगे। वर्तमान में राज्य सरकार द्वारा सर जेसी बोस विश्वविद्यालय के संचालन के लिए पदों के सृजन की कार्रवाई की जा रही है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें