मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:18 · नई दिल्ली संस्करण

दुमका में बोलेरो से 4.61 लाख रुपये बरामद

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
दुमका में बोलेरो से 4.61 लाख रुपये बरामद

दुमका। एफएसटी की टीम ने मंगलवार की दोपहर करीब 12 बजे दुधानी आश्रम मोड़ के पास से दुमका के विधानसभा क्षेत्र प्रभारी सत्येंद्र कुमार के पास से 4.61 लाख रुपये बरामद किया है। सत्येंद्र को थाना लाया गया और पूछताछ के बाद उन्हें छोड़ दिया गया। अब तीन दिन के बाद वे डीडीसी की अध्यक्षता में गठित कमेटी के सामने लिखित रूप से पैसों की जानकारी देंगे। यदि उनकी सफाई से कमेटी संतुष्ट नहीं होती है तो प्राथमिकी दर्ज हो सकती है।दरअसल, उपायुक्त ने सोमवार को ही स्पष्ट कह दिया था कि जो लोग चुनावी मौसम में यहां ठहरे हुए हैं, वे शाम तक जिला को खाली कर दें। इसके बाद भी सत्येंद्र सिंह ने जिला नहीं छोड़ा। मंगलवार की दोपहर पुलिस और एफएसटी की टीम वाहनों पर नजर रख रही थी। तभी उनकी नजर गैस गोदाम जाने वाले रास्ते में खड़ी एक बोलेरो पर गई। टीम ने वाहन की जांच की तो उसमें एक पालीथिन में 500 के 922 नोट भरे हुए थे। पूछताछ में चालक सुनील मुर्मू ने कहा कि सारा पैसा सत्येंद्र सिंह का है और वे अग्रसेन भवन में ठहरे हुए हैं। टीम ने पुलिस के साथ जाकर सत्येंद्र से पूछताछ की और नगर थाना लेकर आई। एफएसटी मजिस्ट्रेट दीन दयाल बेसरा ने लिखित रूप से इसकी जानकारी पुलिस को दी। बाद में सहायक व्यय प्रेक्षक ने मामले की जांच की।विधानसभा क्षेत्र प्रभारी का कहना था कि सारा पैसा सोमवार की रात को ही बूथ व पोलिंग एजेंट को नाश्ता आदि के लिए दे देना था। अचानक चालक की तबीयत खराब हो गई, इसलिए होटल छोड़कर अग्रसेन भवन में ठहर गए। दोपहर को चालक किसी काम से दुधानी गया था। एफएसटी की टीम ने उसे पैसों के साथ पकड़ लिया। अभी मौखिक रूप से सफाई दे दी है। तीन दिन के बाद टीम के सामने लिखित रूप से अपनी बात रखनी है। सत्येंद्र मूल रूप से धनबाद के रहने वाले हैं।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें