आज से अगले पांच दिनों तक ईडी की टीम पूर्व सीएम हेमंत से करेगी पूछताछ
रांची: जमीन घोटाले के आरोप में जेल में बंद पूर्व सीएम हेमंत सोरेन से ईडी की टीम आज (शनिवार) से अगले पांच दिनों तक पूछताछ करेगी। बिरसा मुंडा केंद्रीय कारा होटवार में बंद हेमंत सोरेन को ईडी अपने कब्जे में लेगी। इसके बाद पांच दिनों की पूछताछ के बाद हेमंत सोरेन को फिर से कोर्ट में पेश किया जायेगा।मालूम हो कि कि ईडी ने हेमंत सोरेन को 31 जनवरी की रात गिरफ्तार किया था। इसके बाद एक फरवरी को हेमंत सोरेन को ईडी ने पीएमएलए कोर्ट में पेश किया। कोर्ट ने मामले में सुनवाई के बाद अपना फैसला सुरक्षित रख लिया। फिर दो फरवरी को कोर्ट ने तीन फरवरी से पांच दिनों तक हेमंत सोरेन को ईडी रिमांड पर भेजा दिया। कोर्ट ने ईडी को पुलिस रिमांड के दौरान हेमंत सोरेन का मेडिकल चेकअप कराते रहने का निर्देश दिया। साथ ही किसी तरह की शारीरिक और मानसिक प्रताड़ना नहीं करने को भी कहा।





