मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:16 · नई दिल्ली संस्करण

बिरसा अस्पताल में 31 जुलाई तक जारी रहेगी निःशुल्क चिकित्सा सेवा

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
बिरसा अस्पताल में 31 जुलाई तक जारी रहेगी निःशुल्क चिकित्सा सेवा

खूंटी, । एक महिला को कथित रूप से गलत ग्रुप का खून चढ़ाने और रिम्स में उसकी मौत के बाद प्रशासन की ओर से सील किये गए बिरसा मेडिकल साइंस एंड रिसर्च( बिरसा अस्पताल) अस्पताल में निःशुल्क चिकित्सा सेवा लगातार जारी है। मरीजों जे लिए यह सुविधा 31 जुलाई तक जारी रहेगी।

अस्पताल प्रबंधन ने शुक्रवार को बताया कि ओपीडी, सभी तरह की जांच, उपचार, ऑपरेशन की निःशुल्क सुविधा इस महीने की 31 तारीख तक जारी रहेगी।

उल्लेखनीय है कि बिरसा अस्पताल में पिछले एक से 30 जून तक 22344 मरीजों कि निःशुल्क जांच की गई थी जबकि 207 मरीजों का निःशुल्क अल्ट्रासाउंड और 345 मरीजों का एक्सरे किया गया था।

जांच जारी है : सिविल सर्जन

बिरसा अस्पताल को सील करने के दूसरे दिन से ही सेवा शुरू होने के संबंध में सिविल सर्जन डॉ ललित रंजन पाठक ने कहा कि मामले कि जांच की जा रही है। मरीजों की सुविधा के लिए अस्पताल में चिकित्सा सेवा की अनुमति दी गई है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें