मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 8:41 · नई दिल्ली संस्करण

आरक्षी की नाैकरी दिलाने का झांसा देकर बेराेजगाराें से ठगी, मुकदमा दर्ज

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
आरक्षी की नाैकरी दिलाने का झांसा देकर बेराेजगाराें से ठगी, मुकदमा दर्ज

अमेठी। उत्तर प्रदेश में अमेठी जिले के कोतवाली क्षेत्र में रहने वाले एक युवक से पुलिस विभाग में आरक्षी पद पर नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी का मामला प्रकाश में आया है। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने बुधवार काे मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।कोतवाली प्रभारी रवि कुमार सिंह ने बताया कि महमदपुर ग्राम सभा निवासी रंजीत यादव ने तहरीर दी है। इसमें उसने बताया कि वह प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहा है। इसकी जानकारी पर उसी के ग्राम सभा के पूरे पंडित गांव निवासी अशोक मिश्र ने उसे पुलिस विभाग में आरक्षी की नाैकरी दिलाने का झांसा दिया और आठ लाख रुपये ले लिये। तहरीर में बताया गया कि आराेपित अशाेक ने नौकरी दिलाने के नाम पर कई अभ्यर्थियों से ऑनलाइन 24 लाख रुपये और छह लाख रुपये कैश ले लिया। पुलिस भर्ती परीक्षा का अंतिम चयन परिणाम घोषित होने के बाद जब इन लोगों का नाम भर्ती परीक्षा में नहीं आया तो यह लोग अशोक मिश्र से पैसा मांगने लगे। इस पर अशोक और उसके गुर्गाें ने पीड़िताें काे धमकाने लगे। इस मामले में पीड़ित अभ्यर्थियों ने आराेपिताें के खिलाफ शिकायत की है।कोतवाली प्रभारी ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया है। पुलिस प्राप्त सबूतों के आधार पर मामले की जांच करते हुए कार्रवाई प्रचलित है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें