मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 6:16 · नई दिल्ली संस्करण

पीड़ित ने 40 लाख रुपये की ठगी मामले में एसडीओ से की शिकायत

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
पीड़ित ने 40 लाख रुपये की ठगी मामले में एसडीओ से की शिकायत

पूर्वी सिंहभूम। धालभूम अनुमंडल पदाधिकारी को दिए गए लिखित आवेदन में कदमा थाना क्षेत्र के राम नगर रोड नंबर-2 निवासी अशोक प्रसाद ने जुगसलाई निवासी आशीष अग्रवाल और उसके परिवार पर 40 लाख रुपये की ठगी का गंभीर आरोप लगाया है। सोमवार को अशोक प्रसाद अपने परिवार के साथ एसडीओ से शिकायत करने पहुंचे थे।अशोक प्रसाद ने बताया कि वह स्क्रैप व्यवसाय से जुड़े हैं और अगस्त 2024 से आशीष अग्रवाल के साथ कारोबार कर रहे थे। आशीष अग्रवाल प्रतिदिन दो से तीन गाड़ियां स्क्रैप की आपूर्ति करता था। इसी क्रम में उसने 10,14,955 रुपये का वित्तीय सहयोग भी लिया था, जिसे एक वर्ष के भीतर लौटाने का वादा किया गया था।शिकायत में कहा गया है कि 12 जून 2025 से 4 जुलाई 2025 के बीच आशीष अग्रवाल ने वेण्डर शिव अरोड़ा के माध्यम से स्क्रैप बेचा और लगभग 28.81 लाख रुपये की वसूली कर ली। लेकिन यह पूरा पैसा अपने पास रख लिया और बार-बार टालमटोल करता रहा। 7 जुलाई 2025 को भुगतान करने का आश्वासन देने के बाद उसने अपना मोबाइल बंद कर लिया।अशोक प्रसाद ने बताया कि जब वे उसके घर पहुंचे तो परिवारवालों ने कहा कि पैसा कलेक्शन के लिए गया है। अगले दिन उसकी पत्नी ने बताया कि जुगसलाई थाना में गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कराई गई है। इसी तरह उसकी बहन ज्योति अग्रवाल ने भी एमजीएम थाना में गुमशुदगी की सन्हा दर्ज कराई।आवेदन में आरोप लगाया गया है कि आशीष अग्रवाल अपने पिता अशोक अग्रवाल, माता सरला देवी, पत्नी सपना गोडदया, ससुर साजन कुमार गोडदया और साले संदीप गोडदया के साथ मिलकर सुनियोजित तरीके से धोखाधड़ी कर रहा है। आशीष ने अपने ससुर का गोदाम दिखाकर भरोसा दिलाया था कि उसका परिवार 40 वर्षों से कारोबार कर रहा है। इतना ही नहीं, उसने हाल ही में अपने साले को एक स्कॉर्पियो गाड़ी भी फाइनेंस किया था।अशोक प्रसाद ने आरोप लगाया कि पूरे परिवार ने मिलकर उसके साथ विश्वासघात किया और अब तक लगभग 40 लाख रुपये हड़प लिए हैं। उन्होंने एसडीओ से इस पूरे मामले की जांच कर प्राथमिकी दर्ज करने और कानूनी कार्रवाई की मांग की है, ताकि उन्हें उनका पैसा वापस मिल सके।शिकायत पत्र के साथ उन्होंने 1 फरवरी 2025 की मूल प्राप्ति रसीद और मूल कोटा स्लिप की प्रति भी संलग्न की है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें