मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:19 · नई दिल्ली संस्करण

उपायुक्त के नाम पर फर्जी व्हाट्सएप अकाउंट बनाकर ठगी की कोशिश

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
उपायुक्त के नाम पर फर्जी व्हाट्सएप अकाउंट बनाकर ठगी की कोशिश

पश्चिमी सिंहभूम। पश्चिमी सिंहभूम जिला प्रशासन ने सोमवार को आम जनता को सतर्क करते हुए जानकारी दी कि एक जालसाज व्यक्ति ने उपायुक्त, पश्चिमी सिंहभूम के नाम पर फर्जी व्हाट्सएप अकाउंट बनाया है। यह अकाउंट मोबाइल नंबर +84 56 521 5615 से संचालित किया जा रहा है।प्रशासन ने बताया कि इस तरह के फर्जी अकाउंट के माध्यम से धोखाधड़ी की आशंका है। आम नागरिकों को चेताया गया है कि जिला प्रशासन किसी भी प्रकार का व्यक्तिगत विवरण (डिटेल) व्हाट्सएप के जरिए नहीं मांगता। ऐसे फर्जी अकाउंट पर जानकारी साझा करने से ऑनलाइन ठगी और बैंक खाते से अवैध रूप से पैसे निकाले जाने का खतरा हो सकता है।अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि यदि किसी व्यक्ति को उक्त नंबर से कॉल या मैसेज प्राप्त होता है तो वह किसी भी प्रकार की जानकारी साझा न करें और तुरंत सतर्क हो जाएं। साथ ही, ऐसे मामलों की सूचना संबंधित थाने या जिला प्रशासन को दें ताकि जालसाजों पर कड़ी कार्रवाई की जा सके।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें