मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 2:42 · नई दिल्ली संस्करण

सड़क दुर्घटना में चार की मौत

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
सड़क दुर्घटना में चार की मौत

लोहरदगा। लोहरदगा में दो अलग-अलग सड़क हादसों में चार की मौत हो गई। घटना मंगलवार देर रात की है। इस घटना में बीएस कालेज के पूर्व प्रोफेसर गोस्सनर कुजूर, उनके बेटे और साला की कार एक्सयूवी की गडढे में पलटने से मौत हो गई। ये घटना भंडरा थाना क्षेत्र में कोटा के पास हुई।वहीं दूसरी ओर लोहरदगा थाना क्षेत्र के हेसल चौक के समीप ट्रक और स्कार्पियो की भिड़ंत में स्कार्पियो चालक बाघा निवासी हीरानाथ शाह की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि बाघा निवासी अशोक उरांव, दीपक उरांव और नीरज उरांव सहित अन्य एक गंभीर रूप से घायल हैं। सभी शवों को लोहरदगा सदर अस्पताल लाया गया है जहां बुधवार को पोस्टमार्टम किया जाएगा।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें