सुशीला देवी हत्याकांड : सीसीटीवी में कैद हुए चार शातिर अपराधी
रामगढ़, । रामगढ़ शहर के विद्यानगर मोहल्ले में सुशीला देवी (60 )
की हत्याकांड में पुलिस ने जब सीसीटीवी फुटेज को खंगाला तो कई संदिग्ध नजर
आए। इसमें चार ऐसे संदिग्ध नजर आए हैं, जिसका आयु वर्ग दर्ज प्राथमिक्की के
अनुसार मैच करता है। 20 वर्ष से लेकर 30 वर्ष तक के बीच में चार ऐसे
संदिग्ध अपराधी नजर आए हैं, जो सुबह नौ बजे के आसपास विद्यानगर मोहल्ले में
घुसे थे।
ब्लैक टी-शर्ट और टोपी पहना हुआ एक युवक, ब्लैक शर्ट और
क्रीम कलर का पैंट पहना हुआ एक युवक जिसने अपना चेहरा गमछा से ढंका हुआ था,
तीसरा जिंस-शर्ट और टोपी लगाया हुआ युवक सीसीटीवी कैमरे में कैद हुआ है।
इसके साथ ही लेगिंग्स और कुर्ती पहनी हुई एक लड़की भी सीसीटीवी कैमरे में
संदिग्ध अवस्था में कैद की गई है। लड़की और जींस शर्ट पहने हुए युवक के पास
बैग और पर्स मौजूद है। बाकी दो युवकों के पास ना तो बैग था और ना ही कोई
सामान। यह चारों लोग एक-एक कर अलग-अलग होकर विद्यानगर मोहल्ले में घुसे
हैं।
सुशीला निवास के पास एक साथ दिखे चारों संदिग्ध
जब
अशर्फी प्रसाद के घर 'सुशीला निवास'के पास चारो लोग पहुंचे हैं तब उन्हें
एक साथ मोहल्ले वालों ने भी देखा। कुछ के चेहरे पर दाढ़ी है और कुछ क्लीन
सेव में भी हैं। लड़की का ड्रेस भी दो रंग में है। अब पुलिस उन अपराधियों
को पकड़ने में जुटी हुई है। आसपास के लोगों ने भी उन शातिर अपराधियों को
देखा है। जिस तरीके का हुलिया मोहल्ले वासियों ने पुलिस को बताया, सीसीटीवी
में भी वैसा ही हुलिया पुलिस को भी नजर आया है।





