मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:21 · नई दिल्ली संस्करण

रांची में आठ लाख रुपये के गांजा के साथ दो महिलाओं सहित चार गिरफ्तार

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

रांची,। राजधानी की लोअर बाजार थाना पुलिस ने कांटा टोली स्थित

खादगढ़ा बस स्टैंड से दो महिलाओं सहित चार तस्करों को 43. 60 किलो गांजा के

साथ गिरफ्तार किया है। बरामद गांजा की कीमत आठ लाख 60 हजार आंकी गई है।

गिरफ्तार

तस्करों में उत्तर प्रदेश निवासी सुमित कुमार, पश्चिम बंगाल निवासी दीप

राई, उत्तर प्रदेश निवासी अंजना सिंघल और दिल्ली निवासी सुषमा शामिल हैं।

इनके पास से 43.60 किलो गांजा, चार मोबाइल, तीन आधार कार्ड, 1500 नकदी और

धुर्वा से बनारस जाने का सामूहिक बस टिकट (रेखा बस) बरामद किया गया है।

सिटी

एसपी राजकुमार मेहता ने शुक्रवार को संवाददाता सम्मेलन में बताया कि

लोकसभा चुनाव के मद्देनजर जांच अभियान के दौरान बस स्टैंड परिसर खादगढ़ा से

दो युवकों और दो महिलाओं को गांजा की अवैध तस्करी कर ओडिशा से बनारस ले

जाने के दौरान पकड़ा गया। गुप्त सूचना के आधार पर सिटी डीएसपी रांची के

नेतृत्व में एक टीम का गठन किया गया। गठित टीम के द्वारा यह कार्रवाई की गई

है। उन्होंने बताया कि गिरफ्तार तस्करों के पूर्व के आपराधिक इतिहास का

पता लगाया जा रहा है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें