झारखंड हॉकी के चार पदाधिकारी पेरिस ओलंपिक में होंगे शामिल
रांची,। झारखंड हॉकी के पदाधिकारी हॉकी पेरिस ओलंपिक में शामिल
होंगे। इन पदाधिकारियों में हॉकी झारखंड के अध्यक्ष भोलानाथ सिंह, महासचिव
विजय शंकर सिंह, कोषाध्यक्ष असरिता लकड़ा और सीईओ रजनीश कुमार शामिल
हैं।
इस दौरान असरिता लकड़ा 28 से 31 जुलाई तक तो वहीं विजय शंकर
सिंह और रजनीश कुमार पांच अगस्त से 10 अगस्त तक पेरिस ओलंपिक खेलों का
लुत्फ उठाएंगे। इनका सारा खर्च हॉकी इंडिया की टीम उठायेगी। पेरिस में
ओलंपिक खेलों का आयोजन 26 जुलाई से 11 अगस्त तक होना है।





