रांची में सड़क दुर्घटना में चार युवकों की मौत
रांची,
28 दिसम्बर रांची के सदर थाना क्षेत्र में बुधवार देर रात
सड़क दुर्घटना में चार युवकों की मौत हो गयी। बूटी मोड़ से डुमरदगा जाने
के दौरान एक तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर पोल से टकरा गई और पलट गई। इस
घटना में कार में सवार चार युवकों की मौत हो गई है। हादसे में मारे गए
चारों युवक रांची के बरियातू सरतार कॉलोनी के रहने वाले बताए जा रहे है।
मृतकों में अफरोज और सबिर सहित चार शामिल है।
सदर थाना प्रभारी
लक्ष्मीकांत ने बताया कि तेज रफ्तार की वजह से यह घटना हुई है। घटना की
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच कर शव को पोस्टमार्टम के लिए
रिम्स भेज दिया।





