मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 7:05 · नई दिल्ली संस्करण

गाजियाबाद पुलिस ने मुठभेड़ में चार बदमाशाें काे किया गिरफ्तार, सभी गाेली लगने से घायल

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन

गाजियाबाद। गाजियाबाद पुलिस कमिश्नरेट ने दो अलग-अलग थाना क्षेत्र में मुठभेड़ों के दौरान चार शातिर अपराधियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस की गोली से चारों ही घायल हुए हैं। इनमें दो शातिर चेन लुटेरे और दो गौकश हैं। चारों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।पहली मुठभेड़ सिहानी गेट क्षेत्र में हुई। एसीपी पूनम मिश्रा ने बताया कि दाे अक्टूबर बुधवार की रात समय करीब 23.30 बजे पुलिस मेरठ रोड पर मोबाइल छिनैती की सूचना पर सघन चेकिंग कर रही थी। उसी दौरान दो संदिग्ध व्यक्ति मोटरसाइकिल पर आते दिखाई दिए, जिनको पुलिस टीम ने टार्च की रोशनी से रुकने के लिए इशारा किया तो हड़बड़ाहट में मोटरसाइकिल वापस मोड़ने लगे और गिर गए। दोनों संदिग्ध मोटरसाइकिल को वहीं छोड़ कर हमदर्द ग्राउंड की तरफ भागे और जान से मारने की नियत से फायरिंग शुरू कर दी। आत्मरक्षार्थ पुलिस की जवाबी फायरिंग की। मौके पर दोनों बदमाश घायल होकर गिर गये। घायल बदमाशों का नाम आशू उर्फ सूजी निवासी किरायेदार कोर्ट गांव थाना कोतवाली नगर गाजियाबाद व लक्ष्य उर्फ सानू निवासी किरायेदार जीडीए स्टाफ काॅलोनी थाना सिहानीगेट गाजियाबाद हैं। इनके कब्जे से दो देशी तमंचा दाे जिन्दा व दाे खोखा कारतूस 315 बोर व दो मोबाइल बरामद हुए हैं। बरामद मोटरसाइकिल विजयनगर थाना क्षेत्र से चोरी की गई थी और उसका इस्तेमाल वारदाताें में करते थे। घायल बदमाशाें पर पहले से ही मोबाइल छिनैती के मुकदमे थाना सिहानीगेट जनपद गाजियाबाद में पंजीकृत हैं।दूसरी मुठभेड़ थाना भोजपुर क्षेत्र में हुई। एसीपी ज्ञान प्रकाश राय ने बताया कि तीन अक्टूबर की भाेर के समय फरीदनगर के कीकर के जंगल में पुलिस कांबिंग कर रही थी। इस दौरान जंगल में गोकशी करने की फिराक में मौजूद दो अपराधियों की घेराबंदी की गई। अपने आप को घिरता पाकर इन अपराधियों ने पुलिस टीम पर लक्ष्य कर जान से मारने की नीयत से फायर किया। पुलिस द्वारा की गई जवाबी आत्मरक्षार्थ फायरिंग में दो बदमाश पुलिस की गोली लगने से घायल हो गए। पूछताछ में पकड़े गए बदमाशों ने अपना नाम रियाजुद्दीन उर्फ बादल व शाहनवाज निवासीगण ग्राम नहाली थाना भोजपुर जनपद गाजियाबाद बताया है। उनके खिलाफ विगत दिनों घटित गोकशी की घटना, जिसके संबंध में थाना भोजपुर पर अभियोग पंजीकृत है उसे अपने अन्य साथियों के साथ अंजाम देना स्वीकार किया। उनके कब्जे से दाे तमंचा 315 बोर मय दाे जिंदा व दाे खोखा कारतूस दाे गोकशी करने के औजार बरामद हुए हैं।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें