मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 8:16 · नई दिल्ली संस्करण

एसएसबी के हत्थे चढ़ा चार मवेशी तस्कर

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
एसएसबी के हत्थे चढ़ा चार मवेशी तस्कर

सिलीगुड़ी। सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) के जवानों ने मवेशी तस्करी से पहले चार तस्करों को पकड़ा है। पकड़े गए तस्करों की पहचान बिहार निवासी मोहम्मद अतीक और मोहम्मद गुडू और सिलीगुड़ी महकमा के खोरीबाड़ी के निवासी मोहम्मद याकूब और मोहम्मद सुबान के रूप में हुई है।सूत्रों के अनुसार, मंगलवार सुबह गुप्त सूचना पर एसएसबी 41वीं बटालियन ने नक्सलबाड़ी के बेंगाइजोत में एशियन हाईवे पर नाका चेकिंग शुरू किया। उसी समय बिहार से आ रहे एक ट्रक को रोककर तलाश ली गई तो उसमें से 25 भैंस बरामद हुई। बरामद भैंसों से संबंधित वैध दस्तावेज नहीं दिखाने पर एसएसबी के जवानों ने ट्रक को अपने कब्जे में ले लिया। वहीं, तस्करी के आरोप में चालक और सह चालक सहित चार तस्करों को हिरासत में ले लिया। बाद में चारों तस्करों को नक्सलबाड़ी थाने को सौंप दिया। नक्सलबाड़ी थाने की पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गई है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें