मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 2:43 · नई दिल्ली संस्करण

विजय यादव हत्याकांड का खुलासा , चार गिरफ्तार

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
विजय यादव हत्याकांड का खुलासा , चार गिरफ्तार

गिरिडीह। तिसरी थाना क्षेत्र के सिंघो गांव निवासी विजय यादव हत्याकांड का खुलासा गिरिडीह पुलिस ने 24 घंटे में कर लिया। शुक्रवार को एसपी डॉक्टर विमल कुमार और एसडीपीओ राजेंद्र प्रसाद ने संयुक्त रुप से संवाददाता सम्मेलन कर बताया कि मृतक विजय यादव हत्याकांड को उसके गांव के आरोपिताें ने अंजाम दिया । चारों की गिरफ्तारी हुई है। गिरफ्तार आरोपितों में सिंघो गांव निवासी बाबूचंद यादव, पवन यादव, अरुण शर्मा और मनोज यादव शामिल हैं। हत्याकांड के कुछ ओर आरोपित अब भी पुलिस गिरफ्त से बाहर है।एसपी ने बताया कि चारों आरोपिताें के साथ कई अन्य ने विजय यादव की हत्या एक पुराने रंजिश में शामिल है। हालांकि ये स्पष्ट नहीं हुआ कि मृतक के साथ उसके कत्ल के आरोपिताें के बीच किस बात को लेकर रंजिश थी ।पुलिस ने हत्या में इस्तेमाल होने वाले कई समानों को भी बरामद किया है। इसमें एक बॉलरों पिकअप शामिल है। आरोपितों ने दो दिन पहले मृतक का अपहरण कर जमुई के सिमुलतल्ला ले जाकर धारदार हथियार फरसा से वारकर हत्या की । पुलिस ने फरसा के साथ चारों के मोबाइल फोन और तार, बेल्ट, गमछा मृतक के कपड़े के साथ हत्या के दौरान जिस कपड़े को पहनकर विजय की हत्या किया। उसे भी बरामद कर लिया गया। इसके लिए पुलिस ने जमुई के सिमुलतल्ला के पुल के समीप से मिट्टी भी जब्त किया गया है।जहां बेदर्दी के साथ विजय की हत्या धारदार हथियार और गमछा से हाथ बांधकर और तार से गला दबाने के बाद फरसा से वारकर किया गया था। बताया गया कि बीते गुरुवार को शव मिलने के बाद एसडीपीओ राजेंद्र प्रसाद और जमुई के झाझा एसडीपीओ राजेश कुमार के साथ कई थाना की पुलिस सक्रिय हुई। टेक्निकल बिंदुओं पर जांच शुरु हुई और टेक्निकल बिंदुओं का सहारा लेकर हत्याकांड के आरोपितो तक पुलिस पहुंच पाई।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें