मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 6:12 · नई दिल्ली संस्करण

ग्रामीण सड़क परियोजना का शिलान्यास, सांसद और विधायक ने संयुक्त रूप से की शुरुआत

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
ग्रामीण सड़क परियोजना का शिलान्यास, सांसद और विधायक ने संयुक्त रूप से की शुरुआत

पूर्वी सिंहभूम। पोटका विधानसभा क्षेत्र बागबेड़ा के रामनगर में सोमवार को मुख्यमंत्री ग्रामीण सड़क योजना के तहत एक नई सड़क परियोजना का शिलान्यास कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जमशेदपुर के सांसद विद्युत वरण महतो और पोटका विधायक संजीव सरदार उपस्थित रहे। दोनों जनप्रतिनिधियों ने नारियल फोड़कर और फीता काटकर संयुक्त रूप से शिलान्यास किया।यह सड़क परियोजना ग्रामीण विकास विभाग द्वारा संचालित की जा रही है, जिसकी कुल लागत दो करोड़ 32 लाख रुपये है। परियोजना के अंतर्गत बागबेड़ा रामनगर में 4.5 किलोमीटर लंबी सड़क का निर्माण किया जाएगा, जिससे क्षेत्रवासियों को बेहतर सड़क सुविधा मिल सकेगी।कार्यक्रम में उपस्थित विधायक संजीव सरदार ने कहा कि यह सड़क वर्षों से बागबेड़ा की जनता की एक बड़ी मांग थी, जिसे उन्होंने अपने चुनावी वादों में शामिल किया था। उन्होंने कहा, “यह शिलान्यास मेरे चुनावी वादों को पूरा करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के नेतृत्व में पूरे झारखंड में मुख्यमंत्री ग्रामीण सड़क योजना के अंतर्गत सड़कों का जाल बिछाया जा रहा है, जिससे गांव-गांव तक कनेक्टिविटी मजबूत हो रही है। इस अवसर पर बड़ी संख्या में स्थानीय ग्रामीण, पंचायत प्रतिनिधि और विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें