मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 8:42 · नई दिल्ली संस्करण

रेप के मामले में आरोपी पूर्व सांसद प्रज्वल रेवन्ना को सुप्रीम कोर्ट से झटका, याचिका खारिज

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
रेप के मामले में आरोपी पूर्व सांसद प्रज्वल रेवन्ना को सुप्रीम कोर्ट से झटका, याचिका खारिज

नई दिल्ली। जनता दल (सेक्युलर) नेता और पूर्व सांसद प्रज्वल रेवन्ना को सुप्रीम कोर्ट से बड़ा झटका लगा है। उन्होंने रेप के मामले में निचली अदालत में चल रही सुनवाई को दूसरी कोर्ट में ट्रांसफर करने की मांग की थी। उन्होंने जज पर पक्षपात का आरोप लगाया था, लेकिन सुप्रीम कोर्ट ने उनकी याचिका खारिज कर दी।

सुप्रीम कोर्ट के चीफ जस्टिस सूर्यकांत और जस्टिस जॉयमाल्या बागची की बेंच ने कहा कि जिस जज ने रेवन्ना को एक अन्य रेप केस में दोषी ठहराया है, वह बाकी लंबित मामलों की सुनवाई के दौरान उस फैसले से प्रभावित नहीं होंगे।

कोर्ट ने साफ कर दिया कि निचली अदालत के जज पर पक्षपात के आरोप सिर्फ आरोप भर हैं, इनका कोई ठोस आधार नहीं दिखता।

दरअसल, प्रज्वल रेवन्ना ने यह कहते हुए केस ट्रांसफर करने की मांग की थी कि मौजूदा सेशन कोर्ट के जज उनके खिलाफ भेदभाव कर रहे हैं।

उन्होंने कहा कि मामला सांसद/विधायक स्पेशल कोर्ट से हटाकर किसी दूसरी सेशन कोर्ट में भेज दिया जाए, लेकिन कर्नाटक हाई कोर्ट ने पहले ही उनकी यह मांग ठुकरा दी थी। इसके बाद वे सुप्रीम कोर्ट पहुंचे थे, लेकिन यहां भी उन्हें राहत नहीं मिली।

गौरतलब है कि प्रज्जवल रेवन्ना को रेप के एक अन्य मामले में सांसद/विधायक स्पेशल कोर्ट पहले ही दोषी ठहरा चुकी है और उन्हें उम्रकैद की सजा भी सुना चुकी है।

इसी वजह से उन्होंने दावा किया था कि जिस जज ने उन्हें पहले उम्रकैद दी, वही जज अन्य मामलों की सुनवाई करते समय निष्पक्ष नहीं रह सकते। मगर, सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि न्यायपालिका पर भरोसा रखना होगा और ऐसे अंदाजों के आधार पर केस ट्रांसफर नहीं हो सकता।

सुप्रीम कोर्ट से पूर्व सांसद प्रज्वल रेवन्ना की सुनवाई को दूसरे कोर्ट में ट्रांसफर करने की याचिका खारिज होने के बाद अब उसी सेशन कोर्ट में लंबित मामलों की सुनवाई होगी, जिसमें पहले से चल रही है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें