पूर्व सांसद पप्पू यादव ने कहा- झारखंड के साथ साथ पूरे भारत में भाजपा का होगा खात्मा
रांची: बिहार के पूर्णिया लोकसभी सीट से निर्दलीय प्रत्याशी के तौर पर चुनाव लड़ रहे पूर्व सांसद पप्पू यादव ने मंगलवार को बोकारों में जमकर भाजपा पर निशाना साधा। कहा कि 2024 के लोकसभा चुनाव में भाजपा झारखंड ही नही पूरे भारत से खत्म हो जायेगा। झारखंड की गरीब जनता के रावण रूपी भाजपा का नाश कर देगी। उन्होंने कहा कि जो लोग कांग्रेस पर हमला करते है मै उनसे पूछना चाहता हूं कि झारखंड में हेमंत सोरेन और सीता सोरेन को क्या अलग कराया। भाजपा लक्ष्मण सीता की जोड़ी को तोड़ने का काम किया है। झारखंड की जनता सब देख रही है। इस मौके पर उन्होंने धनबाद की कांग्रेस प्रत्याशी अनुपमा सिंह के पक्ष में वोट करने की अपील भी की। पप्पू यादव ने कहा कि बोकारो के लोगों की जो भी समस्याएं हैं, जो कल कारखाने बंद हो रहे हैं, उनके लिए वे मजदूरी भी करेंगे और ऋण भी चुकाएंगे।





