पूर्व विधायक उमरांव साधो कुजूर की जयंती 31 को
रांची,
16 जनवरी । नामकुम बाजार टांड़ में पूर्व विधायक उमरांव साधो
कुजूर की जयंती 31 जनवरी को मनाई जाएगी। ट्रस्ट के अध्यक्ष चंदन कुजूर ने
मंगलवार को बताया कि खिजरी के पूर्व विधायक स्व. उमरांव साधो कुजूर अपने
जीवन काल में हमेशा समाज के सकारात्मक कार्य को दिशा देने में अग्रणी
भूमिका निभाई है।
साथ ही बालक-बालिका के लिए फुटबॉल टूर्नामेंट का आयोजन किया जाएगा। इसके अलावा स्वास्थ्य जांच शिविर लगाया जाएगा।





