मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 7:53 · नई दिल्ली संस्करण

नगरपालिका भर्ती घोटाला मामले में ईडी के समक्ष पेश हुए पूर्व मंत्री सुजीत बोस

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
नगरपालिका भर्ती घोटाला मामले में ईडी के समक्ष पेश हुए पूर्व मंत्री सुजीत बोस

कोलकाता : पश्चिम बंगाल के पूर्व मंत्री और तृणमूल कांग्रेस नेता सुजीत बोस सोमवार को नगरपालिका भर्ती घोटाला मामले में पूछताछ के लिए प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के सामने पेश हुए। जानकारी के अनुसार, सुजीत बोस अपने बेटे समुद्र बोस के साथ सुबह करीब 10:30 बजे साल्टलेक स्थित सीजीओ कॉम्प्लेक्स में ईडी कार्यालय पहुंचे। बताया जा रहा है कि दक्षिण दमदम नगरपालिका में कथित भर्ती अनियमितताओं की जांच के सिलसिले में ईडी पहले भी कई बार सुजीत बोस को तलब कर चुकी है।

सूत्रों के मुताबिक विधानसभा चुनाव के दौरान भी उन्हें कई नोटिस भेजे गए थे, जिनमें 6 अप्रैल को नामांकन दाखिल करने वाले दिन भेजा गया नोटिस भी शामिल था।

उस समय सुजीत बोस ने चुनाव प्रचार में व्यस्तता का हवाला देते हुए कलकत्ता हाईकोर्ट में पेशी से छूट की मांग की थी। चुनाव समाप्त होने के बाद वह 1 मई को भी ईडी अधिकारियों के सामने पेश हुए थे।

ईडी इससे पहले सुजीत बोस और उनके बेटे से जुड़े कई ठिकानों पर छापेमारी कर चुकी है। जांच एजेंसी का दावा है कि तलाशी अभियान के दौरान कई महत्वपूर्ण दस्तावेज बरामद किए गए हैं, जो कथित भर्ती घोटाले से जुड़े हो सकते हैं।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें