मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 6:00 · नई दिल्ली संस्करण

पूर्व मंत्री सरयू राय को कोर्ट ने दी अग्रिम जमानत

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
पूर्व मंत्री सरयू राय को कोर्ट ने दी अग्रिम जमानत

रांची। गोपनीय दस्तावेज लीक करने के मामले में आरोपित पूर्व मंत्री व जदयू विधायक सरयू राय को कोर्ट ने अग्रिम जमानत दे दी है। अग्रिम जमानत याचिका पर सुनवाई के पश्चात पिछले सप्ताह अपर न्यायायुक्त योगेश कुमार की कोर्ट ने अपना आदेश सुरक्षित रख लिया था।गोपनीय दस्तावेज लीक करने के मामले में कोर्ट ने सुरक्षित रखा फैसला गुरुवार को सुनाया। विधायक सरयू राय ने अग्रिम जमानत की गुहार लगाते हुए 13 फरवरी को अर्जी दाखिल की है। मामले में एमपी/एमएलए की विशेष कोर्ट ने पिछले दिनों दाखिल चार्जशीट पर संज्ञान लेते हुए उन्हें समन जारी किया था। अब कोर्ट ने संबंधित कोर्ट में उपस्थित होकर सरेंडर कर जमानत लेने का आदेश दिया है।उल्लेखनीय है क पूर्व मंत्री ने कोरोना काल में गोपनीय दस्तावेजों के आधार पर प्रेस कॉन्फ्रेंस कर मीडिया को कोरोना काल में किए गए राशि के उपयोग की जानकारी दी थी। इस मामले में स्वास्थ्य विभाग के अवर सचिव विजय वर्मा ने 2 मई 2022 को डोरंडा थाना में भादवि की पांच धाराएं एवं गोपनीय दस्तावेज का लीक करने के तीन धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज कराई थी।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें