मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 8:19 · नई दिल्ली संस्करण

भाजपा का ईमानदार कार्यकर्ता बनकर पार्टी का करूंगा सेवा : राजकिशोर सिंह

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

बस्ती। भाजपा में शामिल हुए पूर्व कैबिनेट मंत्री राजकिशोर सिंह

रविवार को गृह जनपद बस्ती पहुंचे, जहां पर उनके समर्थकों एवं भाजपा

कार्यकर्ताओं ने जगह-जगह उनका स्वागत किया। इस मौके पर राजकिशोर सिंह ने

कहा कि भाजपा का ईमानदार कार्यकर्ता बनकर पार्टी का सेवा करूंगा और

प्रधानमंत्री मोदी एवं मुख्यमंत्री योगी के हाथों को मजबूत करूंगा।

उल्लेखनीय

है कि 02 मई को गृहमंत्री अमित शाह से मुलाकात के बाद भारतीय जनता पार्टी

के लखनऊ स्थित प्रदेश मुख्यालय में प्रदेश अध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह चौधरी

एवं प्रदेश के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक के समक्ष बीजेपी में शामिल हुए।

श्री सिंह भाजपा की सदस्यता लेने के बाद रविवार को बस्ती के निकले, वह

अयोध्या की सीमा पर पहुंचे तो उनके समर्थकों ने उनका भव्य स्वागत किया।

उनके स्वागत के दौरान सांसद एवं बस्ती से प्रत्याशी हरीश द्विवेदी एवं उनके

समर्थक भी उपस्थित रहे।

राज किशोर सिंह का छावनी हर्रेया

कप्तानगंज सहित अन्य जगहों पर भव्य स्वागत किया गया। इस दौरान उनके भाई बृज

किशोर सिंह डिंपल व बेटा शानू भी उपस्थित रहे। इसके बाद एडिटोरियल में

सम्मान समारोह का आयोजन किया।

इस मौके पर राज किशोर सिंह ने

कहा कि मैं भारतीय जनता पार्टी का ईमानदार कार्यकर्ता बनकर पार्टी की सेवा

करूंगा और प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री के हाथों को मजबूत करने का काम

करूंगा।

उन्होंने कहा कि भाजपा एकलौती पार्टी है, जिसके

लिए देश और समाज सर्वोपरि है, राष्ट्र प्रथम है। प्रधानमंत्री मोदी के

विकसित भारत के स्वप्न को साकार करने के लिए भाजपा के उम्मीदवार हरीश

द्विवेदी को रिकार्ड मतों के अंतर से विजयी बनाएं।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें