बिहार के पूर्व डीजीपी अभयानंद के सुपर-30 में एडमिशन के लिए 31 मार्च को होगा टेस्ट

रांची । झारखंड के भी टैलेंटेड बच्चों को बिहार के पूर्व
डीजीपी अभयानंद के फेमस सुपर-30 में पढने का मौका मिलेगा। इस संबंध में
सुपर-30 से जुड़े प्रो पीके उपाध्याय ने रविवार को रांची प्रेस क्लब में
जानकारी दी।
उन्होंने बताया कि अब झारखंड के भी गरीब, प्रतिभावान
बच्चों के लिए 31 मार्च को जांच परीक्षा का आयोजन झारखंड और बिहार में
होगा। ऐसे स्टूडेंट्स जो किसी भी बोर्ड से दसवीं की परीक्षा दे चुके हैं,
वे निर्धारित वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। परीक्षा के आधार पर चयनित
स्टूडेंट्स को विशेष सुविधाओं के साथ मेडिकल और इंजीनियरिंग की तैयारी
करायी जाएगी। उन्होंने बताया कि उन्होंने बताया कि बिहार में अभयानंद
सुपर-30 से विगत आठ वर्षों में 87 आइआइटी, 127 एनआइटी तैयार किए गये हैं।





