मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:34 · नई दिल्ली संस्करण

पीएमएलए कोर्ट से पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को फ्लोर टेस्ट में शामिल होने की मिली इजाजत

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

रांची : पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को फ्लोर टेस्ट में शामिल होने की इजाजत मिल गई है। पीएमएलए की विशेष अदालत ने यह अनुमति दी है। दरअसल 5 फरवरी को फ्लोर टेस्ट में हेमंत के शामिल होने को लेकर पीएमएलए कोर्ट में अर्जी दाखिल की गयी। अर्जी में कहा गया कि राज्यपाल ने पांच फरवरी को सुबह 11 बजे चंपई सोरेन सरकार के विश्वास मत के लिए समय निर्धारित किया है। हेमंत सोरेन अभी ईडी के न्यायिक हिरासत में हैं। इसलिए उन्हें 5 फरवरी को 11 बजे एक घंटे के लिए विधानसभा सत्र में विश्वास मत के दौरान उपस्थित रहने की अनुमति दी जाये। इस अनुमति के लिए हेमंत सोरेन के अधिवक्ता ने अदालत में पूर्व में पारित किये गये कई आदेश पेश किये। ईडी के विशेष न्यायाधीश दिनेश राय की अदालत ने अर्जी पर सुनवाई करते हुए हेमंत सोरेन को विश्वास मत के दौरान सुबह 11 बजे विधानसभा में उपस्थिति सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। हेमंत सोरेन की ओर से महाधिवक्ता राजीव रंजन ने पक्ष रखा। बता दें कि हेमंत सोरेन ने मुख्यमंत्री पद से 31 जनवरी की रात को इस्तीफा दिया है लेकिन वे इस वक्त एक विधायक भी है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें