मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:18 · नई दिल्ली संस्करण

पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने झारखंड हाई कोर्ट में दाखिल की जमानत अर्जी

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

रांची,। झारखंड हाई कोर्ट में बरियातू के बड़गाई अंचल की 8.86 एकड़

जमीन घोटाले के आरोपित पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने सोमवार को जमानत

अर्जी दाखिल की। हाई कोर्ट में दाखिल जमानत अर्जी में हेमंत सोरेन ने कहा

है कि उनके ऊपर जमीन कब्जे का जो आरोप लगा है वह बेबुनियाद है।

हेमंत

सोरेन में जमानत अर्जी में कहा है कि बड़गाई की 8.86 एकड़ जमीन भूइहरि जमीन

है, जो ट्रांसफर नहीं की जा सकती। इसका मालिकाना हक उनके पास नहीं है और इस

पर उनके कब्जे की बात भी गलत है। ईडी के पास इस संबंध में कोई दस्तावेज भी

नहीं है। जमीन पर अवैध कब्जा पीएमएलए में शेड्यूल ऑफेंस में नहीं आता है।

यह मामला प्रेडिकेट ऑफिस का भी नहीं है। प्रेडिकेट ऑफिस के लिए धन की

उत्पत्ति होनी चाहिए थी, जो नहीं हुआ है।

उल्लेखनीय है कि हेमंत

सोरेन बड़गाई अंचल की जमीन घोटाले के आरोप में 31 जनवरी से जेल में बंद

हैं। मामले में ईडी ने जांच पूरी करते हुए 30 मार्च को हेमंत सोरेन सहित

पांच के खिलाफ चार्जशीट दाखिल कर चुकी है। हेमंत सोरेन ने गिरफ्तारी को

चुनौती देने वाली याचिका सुप्रीम कोर्ट से वापस ले ली थी। रांची की पीएमएलए

कोर्ट ने पूर्व में उनकी जमानत अर्जी खारिज कर दी थी।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें