मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:13 · नई दिल्ली संस्करण

झारखंड हाई कोर्ट में पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की याचिका पर अब 27 फरवरी को होगी सुनवाई

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

रांची,

12 फरवरी । झारखंड हाई कोर्ट में पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की

ओर से उनकी गिरफ्तारी एवं पुलिस रिमांड को चुनौती देने वाली क्रिमिनल रिट

याचिका की सुनवाई सोमवार को हुई। मामले में कोर्ट ने ईडी को दो सप्ताह में

हेमंत सोरेन की ओर से दाखिल रिट पिटीशन एवं संशोधन पिटीशन पर जवाब दाखिल

करने का निर्देश दिया है। कोर्ट ने मामले के अंतिम निष्पादन के लिए 27

फरवरी की तिथि निर्धारित की है।

हाई कोर्ट के जस्टिस एस चंद्रशेखर

की अध्यक्षता वाली खंडपीठ ने मामले की सुनवाई की। कोर्ट ने हेमंत सोरेन

द्वारा गिरफ्तारी और रिमांड को चुनौती देने वाली हस्तक्षेप याचिका के

माध्यम से दाखिल संशोधन पिटीशन को सुनवाई के लिए स्वीकार कर लिया। हेमंत

सोरेन की ओर से सुप्रीम कोर्ट के वरीय अधिवक्ता कपिल सिब्बल, महाधिवक्ता

राजीव रंजन और अधिवक्ता पियूष चित्रेश ने पक्ष रखा। ईडी की ओर से एडिशनल

सॉलिसिटर जनरल एसवी राजू, हाई कोर्ट के अधिवक्ता एके दास ने पैरवी की।

उल्लेखनीय है कि फिलहाल हेमंत सोरेन ईडी की रिमांड पर हैं।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें