मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:22 · नई दिल्ली संस्करण

सड़क पर गिरे बालू से अनियंत्रित होकर बाइक पलटी, एक की मौत

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन

पलामू। पलामू में एक व्यक्ति की गुरुवार की रात सड़क हादसे में मौत हो गई। जिसके बाद लोगों ने सड़क जाम कर दिया है। घटना जिला मुख्यालय मेदिनीनगर में पुलिस लाईन के पास मुख्य सड़क पर हुआ। सड़क पर बालू गिरे होने के कारण मोटरसाइकिल फिसल गई और इस पर सवार चैनपुर थाना क्षेत्र के पूर्वडीहा निवासी मुखराम दुबे (60) सड़क पर गिरकर जख्मी हो गए। सिर में गंभीर चोट लगने की वजह से एमआरएमसीएच में मुखराम दुबे की इलाज के क्रम में मौत हो गई।मुखराम दुबे अघोर आश्रम रोड में नाइट गार्ड का काम करते थे। वह न्यू एरिया हमीदगंज के रहने वाले नीरज कुमार ठाकुर के साथ गुरुवार देर रात 12 बजे के करीब पुलिस लाइन की ओर से बाइक पर सवार होकर ड्यूटी स्थल पर जा रहे थे। मोटरसाइकिल नीरज चला रहा था। रात में ही मेदिनीनगर-बिसफुट्टा मार्ग में डॉ एमपी सिंह के घर के सामने रोड पर बालू गिराया गया था। बाइक का बैलेंस बालू में जाते ही बिगड़ गया। इस घटना में नीरज को भी चोट आई है। मुखराम दुबे की मौत के बाद उनके गांव के लोगों का गुस्सा फूट पड़ा। मुखराम के शव के साथ बालू गिराए गए जगह पर शुक्रवार सुबह करीब साढ़े नौ बजे पहुंचकर लोग हंगामा करने लगे। पुलिस प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करने लगे। सड़क पर बालू गिरवाने वाले पर कारवाई और मृतक के परिजन के लिए मुआवजा की मांग करने लगे।शहर थाना से पुलिस बल मौके पर पहुंची और सड़क जाम करने वाले को समझाना चाहा, लेकिन प्रदर्शनकारी दोषी पर कार्रवाई को लेकर अड़े हुए हैं। पुलिस आस-पास लगे सीसीटीवी कैमरे से बालू गिराने वाले वाहन की पड़ताल कर रही है। लोग अधिकारियों को बुलाने की मांग पर अड़े हुए हैं। बालू की तस्करी में पुलिस प्रशासन के साथ मिली भगत का आरोप लगाया।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें