वित मंत्री रामेश्वर उरांव ने वित्तीय वर्ष 2024-25 के लिए 1.28 करोड़ का बजट किया पेश
झारखंड विस : वित मंत्री रामेश्वर उरांव ने वित्तीय वर्ष 2024-25 के लिए 1.28 करोड़ का बजट किया पेश
रांची : झारखंड के वित्त मंत्री रामेश्वर उरांव ने विधानसभा में वित्तीय वर्ष 2024-25 के लिए 1 लाख 28 हजार 900 करोड़ का बजट पेश किया ।वित्तमंत्री ने कहा अगले वित्तीय वर्ष में राज्य का विकास दर 7.7 फीसदी रहने का अनुमान है। 4 साल में स्थापना व्यय की तुलना में योजना व्यय में बढ़ोतरी हुई है।
बजट में मुख्य रूप से 2024-25 में 1000 स्कूलों में किचन सह स्टोर की मरम्मती होगी।50000 किसानों को उद्यानिक फसलों का विशिष्ट प्रशिक्षण दिया जायेगा।कृषि यंत्र वितरण में 200 करोड़ खर्च किये जायेंगे।साथ ही 2024-25 में कृषि ऋण माफी की सीमा 50,000 से बढ़कर 2,00,000 किया जायेगा।
तालाबों की गहरीकरण, जीर्णोद्धार के लिए जल निधि उप योजना के तहत 1500 डीप बोरिंग का काम और 4000 परकोलेशन टैंक बनाने के लिए 380 करोड रुपए खर्च किये जायेंगे। इसके अलावे
2024-25 में मनरेगा में 9 करोड़ मानव दिवस सृजित करने का लक्ष्य है।





