चंपई सोरेन सरकार का फ्लोर टेस्ट, हेमंत सोरेन सदन में पहुंचे,सदन , राज्यपाल ने अभिभाषण शुरू
रांची : झारखंड में मुख्यमंत्री चंपई सोरेन के नेतृत्व वाली सरकार दो दिवसीय राज्य विधानसभा सत्र के पहले दिन आज यानी सोमवार को विश्वास मत हासिल करने का प्रयास करेगी। सत्ता पक्ष और भाजपा विधायक सभी सदन में पहुंचे। इसके बाद स्पीकर ने सदन की कार्यवाही शुरू की।एक अरसे बाद जेएमएम विधायक चमरा लिंडा सदन आये हैं। रामदास सोरेन को छोड़कर सत्ता पक्ष के सभी विधायक सदन में मौजूद हैं। हेमंत सोरेन भी सदन में पहुंच गये हैं। उनके आते ही सत्ता पक्ष के विधायक हेमंत सोरेन जिंदाबाद, जय झारखंड और शिबू सोरेन जिंदाबाद के नारे लगाये। हेमंत सोरेन सत्ता पक्ष और विपक्ष के तमाम विधायकों से मिल रहे हैं।
सदन में राज्यपाल का अभिभाषण शूरू हो गया है।इसके बाद चंपई सोरेन अपना विश्वास प्रस्ताव सदन में रखेंगे।





