मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 8:26 · नई दिल्ली संस्करण

बाढ़ के पानी ने बढ़ाई मुश्किलें, ग्रामीणों की मदद से बची गर्भवती महिला की जान

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

जालौन। जनपद में बाढ़ का पानी इस समय लोगों के लिए मुसीबत का जंजाल बनता हुआ नजर आने लगा है। पानी से घिरे मुहल्लो में लोगों का आवागमन प्रभावित हो गया है। वहीं, बीमारी में भी स्वास्थ्य सेवाएं मुहैया नहीं हो पा रही है। ऐसा ही कुछ मामला कोंच नगर क्षेत्र में देखने को मिला।जानकारी के मुताबिक बाढ़ के पानी से घिरे कोंच मुहल्ला गांधीनगर में शम्भूशाह मंदिर के समीप बगीचे में रहने वाली 26 वर्षीय गर्भवती महिला अंजली पत्नि धर्मेंद्र का गुरुवार की देर रात प्रसव पीड़ा होने लगी। सभासद प्रतिनिधि नरेश कुशवाहा ने पालिका के ट्रैक्टर व कर्मचारियों के सहयोग व मुहल्ले के लोगों ने प्रसूता महिला को चारपाई पर लिटाया और घुटनों तक बाढ़ के पानी में घुसकर उसे कुछ दूर तक ले आए। जिसके बाद ट्रैक्टर में उसे बैठाकर मुख्य सड़क तक लाया गया, जहाँ से उसे एक प्राइवेट नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया है। आसपास के लोगों की त्वरित मदद से फिलहाल अंजली की हालत बिगड़ने से बच गयी और रात्रि समय महिला ने झांसी में बेटे को जन्म दिया।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें