मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 2:38 · नई दिल्ली संस्करण

रामनवमी को लेकर कोडरमा में निकाला गया फ्लैग मार्च

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
रामनवमी को लेकर कोडरमा में निकाला गया फ्लैग मार्च

कोडरमा। रामनवमी पर्व को शांतिपूर्ण ढंग से मनाये जाने को लेकर जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन की ओर से शुक्रवार काे कोडरमा के ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में फ्लैग मार्च निकाला गया।अनुमंडल पदाधिकारी रिया सिंह, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी अनिल कुमार सिंह के नेतृत्व में डोमचांच बाजार, बगडो, मसमोहना, कोडरमा बाजार से जलवाबाद, शिवसागर सहित अन्य स्थानों में फ्लैग मार्च निकाला गया।अनुमंडल पदाधिकारी ने सभी से शांतिपूर्ण और सौहार्द्र तरीके से रामनवमी मनाने की अपील की। उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन नागरिक सुविधाओं की बेहतरी का ध्यान रखेगी, लोग संयमित एवं अनुशासित तरीके से पर्व-त्योहार मनायें। जुलूस में चलते समय शराब या किसी अन्य मादक पदार्थ का सेवन कर के कोई व्यक्ति शामिल नहीं हो इसका ध्यान रखेंगे।डीजे पर पूर्णतया पाबंदी रहेगी। जिला प्रशासन सोशल मीडिया पर सख्त निगरानी रखेगी, सावधानी से सोशल मीडिया का उपयोग करें, किसी तरह के अफवाहों पर ध्यान नहीं दें, भ्रामक एवं अपुष्ट खबरों का सत्यापन प्रशासन से जरूर करा लें। तय रूट पर ही जुलूस निकालेंगे। ड्रोन और विडियोग्राफी के माध्यम से असामाजिक तत्वों पर नजर रखी जायेगी। आपसी सौहार्द्र और त्योहार के शांति व्यवस्था को बिगाड़ने वालों पर सख्त कार्रवाई होगी।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें