मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:28 · नई दिल्ली संस्करण

जेएसएससी- सीजीएल परीक्षा का रिजल्ट रद्द करने की मांग को लेकर रांची में पांच हजार जुटेंगे अभ्यर्थी

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
जेएसएससी- सीजीएल परीक्षा का रिजल्ट रद्द करने की मांग को लेकर  रांची में पांच हजार जुटेंगे अभ्यर्थी

रांची।जेएसएससी- सीजीएल परीक्षा का रिजल्ट रद्द करने की मांग को लेकर पूरे राज्य से पांच हजार अभ्यर्थी 15 दिसंबर को रांची में जुटेंगे। इसे लेकर शुक्रवार रात स्पेशल ब्रांच ने अलर्ट जारी किया है। जारी अलर्ट में कहा गया है कि प्राप्त सूचना के मुताबिक जेएसएससी-सीजीएल परीक्षा का रिजल्ट रद्द करने की मांग को लेकर रविवार को नामकुम स्थित जेएसएससी कार्यालय के समक्ष चार- पांच हजार की संख्या में अभ्यर्थी प्रदर्शन करेंगे। प्रदर्शन को जेएलकेएम, मुख्य विपक्षी दल भाजपा और आजसू का भी समर्थन प्राप्त है।स्पेशल ब्रांच के पत्र के अनुसार धरना-प्रदर्शन में शामिल होने के लिए प्रदेश के विभिन्न जिलों से अभ्यर्थी रेल व सड़क मार्ग, चार पहिया और दोपहिया वाहनों से 14 दिसंबर की शाम से ही रांची पहुंचने लगेंगे। वे यहां आकर विभिन्न होटलों, लॉज, धर्मशाला आदि में रात्रि विश्राम करेंगे। 15 दिसंबर को सुबह से ही उनका जेएसएससी कार्यालय के समक्ष जमावड़ा शुरू हो जाएगा

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें